छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता ने दिया इस्तीफा:प्रफुल्ल भारत ने राज्यपाल को सौंपा रिजाइन लेटर, बोले-CM साय और मंत्रिमंडल के सहयोग के लिए धन्यवाद

छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रफुल्ल भारत ने राज्यपाल रामेन डेका को इस्तीफा सौंपा है। हालांकि उनका इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार किया है कि नहीं अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। राजभवन से आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। हालांकि हाईलेवल पर चल रही मीटिंग और कानूनी सलाह-मशविरे के बीच इस मुद्दे पर जल्द स्पष्ट बयान आने की संभावना है। फिलहाल महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से भी कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की गई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

More From Author

विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 7 जनवरी से होगी:मुंबई में लीग मैच, बड़ौदा में फाइनल खेला जा सकता है; 27 नवंबर को मेगा ऑक्शन

अमेरिका ने भारत के चाय-कॉफी-मसालों से 50% टैरिफ हटाया:US में खाने-पीने की चीजें महंगी होने के कारण ट्रम्प बैकफुट पर आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *