छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में ED की रेड:मेडिकल कॉलेज स्कैम मामले में एक्शन, दिल्ली से रायपुर पहुंची टीम, दस्तावेजों की जांच

छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। मेडिकल कॉलेज स्कैम मामले में यह कार्रवाई की गई है। दिल्ली से पहुंची ED की टीम रायपुर में जांच कर रही है। यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की 30 जून को दर्ज की गई एक FIR से जुड़ी है, जिसमें प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों से संबंधित मामलों की जांच हो रही है। FIR में आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के कुछ अधिकारी और अन्य सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेकर मेडिकल कॉलेजों को इंस्पेक्शन से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करते थे। इस जानकारी की मदद से मेडिकल कॉलेजों के कुछ मैनेजर और बिचौलिए पैरामीटर्स में हेरफेर करते थे। इसी के जरिए कॉलेजों में अकादमिक कोर्स की मंजूरी हासिल कर लेते थे। ED की तलाशी जिन स्थानों पर चल रही है, उनमें अलग-अलग राज्यों के 7 मेडिकल कॉलेज, और FIR में नामित कई व्यक्तियों के ठिकाने शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कार्रवाई की गई है। खबर अपडेट की जा रही है… ​​

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तानी नेता बोले- एक हिंदू के सामने हमारे 90 हजार फौजियों ने सरेंडर किया, नाक कटवा दी

सुप्रीम कोर्ट बोला-अश्लील कंटेंट की जिम्मेदारी किसी को लेनी होगी:जब तक गंदा कंटेंट रोका जाता है, लाखों लोग देख लेते; सरकार 4 हफ्ते में रेगुलेशन बनाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *