छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रपति:मुर्मू ने कहा- छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया, स्पीकर रमन बोले- सदन में 19 महिलाएं सदस्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रही है। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहकर उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत की। इससे पहले स्पीकर रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में टोनही प्रताड़ना, खाद्य सुरक्षा सहित अब तक 565 विधेयक पारित हो चुके हैं। विधानसभा में सदस्यों की संख्या 90 है। इनमें अनुसूचित जनजाति के 30, अनुसूचित जाति के 10, OBC के 35 सदस्य, सामान्य वर्ग के 15 और महिला सदस्यों की संख्या 19 है। विधानसभा में पहली बार चुनकर आए सदस्यों की संख्या 51 है। बता दें कि राष्ट्रपति इससे पहले एयरफोर्स के विशेष विमान से रायपुर पहुंचीं थी। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने नृत्य किया। विधानसभा के 25 साल पूरे होने के मौके पर रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा परिसर में विधायकों-मंत्रियों को संबोधित भी करेंगी।

More From Author

IPL में आज दिल्ली vs लखनऊ:LSG ने कैपिटल्स को 60% मैच हराए, विशाखापट्टनम में DC से पहली बार होगा सामना

क्या IPL मैच में चेन्नई ने की बॉल टैम्परिंग:आरोप- कप्तान गायकवाड और बॉलर खलील गेंद खराब कर रहे; वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *