छत्तीसगढ़ में 3 दिन पड़ेगी तेज गर्मी, 2° पारा चढ़ेगा:राजनांदगांव में तापमान 43 डिग्री के करीब, बस्तर में 2 दिन बूंदाबांदी के आसार

छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ती जा रही है। रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में पारा 40 डिग्री के करीब है। राजनांदगांव में गर्मी का असर ज्यादा है। मंगलवार को यहां पारा 42 डिग्री के पार रहा। वहीं अगले तीन दिन पारा 1 से 2 डिग्री तक बढ़ेगा। उसके बाद दिन का तापमान स्थिर रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग के जिलों में अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। वहीं आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दक्षिणी हिस्से में बादल, बारिश की स्थिति बन रही है। रायपुर में दिन का पारा सामान्य से ज्यादा मौसम साफ होने के बाद रायपुर में गर्मी बढ़ने लगी है। मंगलवार को सुबह से तेज धूप रही। दोपहर 12 बजे के बाद चुभने वाली गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का पारा 26.7 डिग्री रहा। आज दिन का तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रहने के आसार हैं। बिलासपुर में दिन टेम्प्रेचर 40 डिग्री के करीब मंगलवार को यहां दिन का पारा 39.6 डिग्री रहा। इस दौरान लोगों को गर्मी ने बेहद परेशान किया। वहीं रात का टेम्प्रेचर 26 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में दिन का पारा सामान्य से अधिक मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सोमवार को अंबिकापुर में पारा 37.8 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 18.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तीसरे, चौथे सप्ताह में होगी तेज गर्मी मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह तेज गर्मी वाला होगा। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। तापमान 43-44 डिग्री और उसके आसपास पहुंच सकता है। वहीं रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होगी। रायपुर में इस साल अप्रैल में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा।

More From Author

वक्फ (संशोधन) कानून 8 अप्रैल से लागू:पीएम मोदी बोले- यह सामाजिक न्याय की दिशा में अहम कदम; पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और गाड़ियां जलाईं

सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 73,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी करीब 150 अंक लुढ़का, जापान के बाजार में 3.5% की गिरावट; टैरिफ का असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *