छत्तीसगढ़ में हेलीकॉप्टर के किराए पर ₹249 करोड़ खर्च:साय सरकार ने डेढ़ साल में 145.61 करोड़ खर्च किए; 4 साल में 177 बार उड़ा

छत्तीसगढ़ सरकार के हेलीकॉप्टर किराए पर किए गए भारी-भरकम खर्च का सवाल बुधवार को विधानसभा में सवाल उठा। कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा था, हालांकि प्रश्नकाल के समय साव सदन में मौजूद नहीं थे। लेकिन इसके लिखित जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 2021 से जनवरी 2025 तक हेलीकॉप्टर सेवाओं पर 249.13 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इनका 177 बार उपयोग किया। यह खर्च सरकारी उद्देश्यों के लिए हेलीकॉप्टर किराए पर लेने में किया गया। यह राशि गुड़गांव स्थित ढिल्लन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड और एयर किंग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड को दी गई। किस सरकार में कितना खर्च? इस आंकड़े में कांग्रेस सरकार के आखिरी दो साल और बीजेपी सरकार के शुरूआती डेढ़ साल के बीच हेलीकॉप्टर खर्च का का ब्यौरा है। कांग्रेस सरकार (2021-2023) में खर्च: ₹103.52 करोड़ बीजेपी सरकार (2023-जनवरी 2025) में खर्च: ₹145.61 करोड़ कुल खर्च: ₹249.13 करोड़ आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस सरकार ने अपने आखिरी 2 साल में 103.52 करोड़ हेलीकॉप्टर के किराए पर खर्च किए, जबकि बीजेपी सरकार ने सिर्फ 1.5 साल में ही 145.61 करोड़ खर्च कर दिए। लिखित जानकारी के मुताबिक राज्य शासन ने वर्ष 2006-07 में डबल ईंजन युक्त शासकीय विमान – King Air B-200, VT-CTG की खरीदी की थी, यह विमान दिसंबर 2006 से उपलब्ध है। इसके अलावा राज्य शासन द्वारा समय-समय पर टेंडर के जरिए निजी कंपनियों से हेलीकॉप्टर किराए पर लिया जाता है। बीजेपी सरकार में हेलीकॉप्टर किराए पर लेने में अधिक खर्च किया गया, जिसे लेकर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साय सरकार आने के बाद लगातार सारे काम सांय-सांय हो रहे हैं। विष्णु सरकार का जनसमर्थन छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के हर हिस्से में जनसंपर्क हो रहा है, इसलिए हेलीकॉप्टर किया गया। उनका तर्क है कि यह खर्च जरूरी था और पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की तुलना में ज्यादा उपयोगी रहा। …………….. ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस नेता ने मंत्री रामविचार नेताम को कहे अपशब्द…VIDEO: नकल कराने के आरोप पर बोले जनपद सदस्य- शासन-प्रशासन तुम्हारा, मैं कैसे चीटिंग करा सकता? छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में कांग्रेस नेता और नवनिर्वाचित जनपद सदस्य ने मंत्री रामविचार नेताम को बेवकूफ कह दिया। भरे मंच से उन्होंने बोर्ड परीक्षा सेंटर विवाद पर कहा कि, चीटिंग हो रही है, तो सेंटर हटा दिए। कल थाने में अपराध हो जाए तो थाना को उठाकर हटा देना। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

‘आंख के बदले आंख’ की तर्ज पर टैरिफ लगाएंगे ट्रम्प:भारत को हर साल ₹61 हजार करोड़ का नुकसान हो सकता है, अमेरिकी सामान सस्ते होंगे

एक्ट्रेस रान्या राव के पिता बोले- मेरा करिअर बेदाग:बेटी हमारे साथ नहीं रहती; कन्नड़ एक्ट्रेस 15kg सोने के साथ गिरफ्तार हुईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *