छत्तीसगढ़ में सेना के ‘भीष्म’ की एंट्री:कलेक्टर-SSP ने किया स्वागत; रायपुर में 5-6 अक्टूबर को सैन्य प्रदर्शनी, देख सकेंगे आधुनिक हथियार-जवानों के स्टंट

रायपुर में भारतीय सेना की टीम T-90 भीष्म टैंक लेकर दाखिल हुई। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और SSP संतोष सिंह ने टैंक पर फूल चढ़ाकर सेना का स्वागत किया। अफसरों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता जय के नारे भी लगाए। दरअसल, 5-6 अक्टूबर को रायपुर में सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस प्रदर्शनी में मध्य भारत के सबसे वरिष्ठ सैन्य अफसर जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत शिरकत करेंगे। सैन्य उपकरणों का अधिकारियों ने किया स्वागत गुरुवार को सबसे पहले सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी (छोटी तोपें) का इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा के पास जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद यहां से रैली की शक्ल में टैंक, BMP का काफिला शहर में पहुंचा। यह पहला मौका है, जब सेना में वर्तमान में दुश्मन देश के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा टैंक छत्तीसगढ़ लाया गया है। सैन्य उपकरणों की रैली तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जय स्तंभ, आश्रम चौक होते हुए साइंस कॉलेज मैदान तक पहुंची। भारतीय सेना की ताकत को करीब से देखेगा यूथ साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर से ये प्रदर्शनी शुरू होगी। छत्तीसगढ़ ओडिशा सब एरिया हेडक्वार्टर के ब्रिग्रेडियर अमन आनंद (विशिष्ट सेवा मेडल) ने बताया कि भारतीय सेना की ताकत और कौशल को करीब से देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करने सशस्त्र सैन्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यहां इंडियन आर्मी ज्वॉइन करने के बारे में भी बताया जाएगा। प्रशासन की ओर से चलाई जाएंगी बसें कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय सेना का जज्बा, शक्ति और क्षमताओं की ताकत सशस्त्र सैन्य समारोह में देखने को मिलेगी। भीष्म टैंक समेत अनेक उपकरणों का रोमांच भी देख सकेंगे। आयोजन में दंतेवाड़ा के प्रतिभावान युवा घुड़सवारी के माध्यम से कौशल दिखाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों के लिए साइंस कॉलेज मैदान तक पहुंचने के लिए अलग-अलग स्थानों से बस चलाए जाएंगे। इसकी व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। स्कूल कॉलेज के बच्चों को भी यहां लाया जाएगा। क्या-क्या देखने को मिलेगा

More From Author

छत्तीसगढ़ में ‘बुकिंग-सोनी’ ने लूटे थे 5 करोड़ के गहने:झारखंड के इनामी भाइयों ने मामा-गर्लफ्रेंड संग मिलकर रची साजिश; दिल्ली से पकड़े गए

आरजी कर कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के स्टैच्यू पर विवाद:TMC बोली- ये घटिया और अपमानजक; जूनियर डॉक्टर बोले- ये दर्द का प्रतीक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *