छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली मार गिराए:दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़, हथियार और सभी के शव बरामद; 9 माह में 171 ढेर

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। इसमें 34 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 31 नक्सलियों के शव बरामद भी कर लिए गए हैं। मुठभेड़ दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर हुई। ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच जंगल में 2 घंटे फायरिंग हुई। फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ AK-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं। इस एनकाउंटर में महिला नक्सली कमांडर नीती के भी मारे जाने की खबर है। IG सुंदरराज ने इसे अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन बताया है। करीब 6 महीने पहले कांकेर में 29 नक्सली मारे गए थे। इस साल अब तक 171 माओवादियों को मार गिराया गया है। इसे अब तक सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन बताया जा रहा है। देर रात मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में इसे लेकर हाई लेवल मीटिंग भी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ एनकाउंटर की समीक्षा की साथ ही मौजूदा हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी। करीब 10 लाख की इनामी नक्सली है नीती महिला नक्सली कमांडर नीती के भी इस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर है। ये DVCM कैडर की थी जिस पर करीब 8 से 10 लाख रुपए का इनाम था। वह नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन में सक्रिय थी। इसके साथ ही एक DKSZC कैडर का नक्सली भी मारा गया है। सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक 171 नक्सलियों को मार गिराया
इस साल बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 171 नक्सलियों को मार गिराया गया है। बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित 7 जिले शामिल हैं। उधर, 11 दिन में यह तीसरी मुठभेड़ है। 24 सितंबर को भी सुकमा जिले में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एनकाउंटर में 2 नक्सलियों को ढेर किया गया था। हालांकि दोनों शव को उनके साथी अपने साथ ही ले गए। एक महीने पहले 3 महिला नक्सली ढेर ये खबरें भी पढ़ें:
CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 41 लाख इनामी समेत 3 नक्सली ढेर:अबूझमाड़ में मारा गया DKSZC कैडर का माओवादी; जनवरी से सितंबर तक 157 ढेर छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 25 सितंबर को सुरक्षाबलों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में एक महिला समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें एक नक्सली की पहचान DKSZC मेंबर रुपेश और दूसरे की DVCM जगदीश के रूप में हुई है।एनकाउंटर में मारे गए दोनों नक्सली पर 41 लाख का इनाम था। वहीं मृत महिला नक्सली की पहचान नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर… मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया:छत्तीसगढ़ में माओवादियों के गढ़ में घुसे; कल सुरक्षाबलों के कैंप पर किया था हमला छत्तीसगढ़ के सुकमा में 14 सितंबर को जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था। मारे गए नक्सली का शव भी बरामद हो गया। शव के पास से ही भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद हुई थी। सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला किया था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 36 नक्सली ढेर:500 जवानों ने चलाया अभियान; एके-47 सहित कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद, 28 शव बरामद

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू:खट्‌टर ने अपने बूथ पर पहला वोट डाला, 1031 कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *