छत्तीसगढ़ में विजयादशमी…कोंडागांव में बारिश के बीच जला रावण:रायपुर में 110 फीट के दशानन, दुर्ग में 98 जगहों पर होगा दहन, होगी भव्य आतिशबाजी

देशभर में आज विजयादशमी धूमधाम से मनाई जा रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में WRS कॉलोनी में 110 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। रावण दहन के बाद 30 मिनट तक आतिशबाजी होगी, जिसके लिए बंगाल से विशेष टीम बुलाई गई है। वहीं कोंडागांव में बरसते पानी के बीच रावण दहन किया गया। दुर्ग में 98 स्थानों पर रावण दहन होगा, जहां 21 बड़े कार्यक्रम तय हैं। सुरक्षा के लिए 600 जवान लगाए गए हैं। वहीं रायगढ़ में सबसे बड़ा 57 फीट का रावण नटवर हाई स्कूल मैदान में जलेगा। इसके अलावा रामलीला मैदान में 51 फीट और मिनी स्टेडियम में 45 फीट के पुतलों का दहन होगा। बिलासपुर में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। पुलिस ग्राउंड, रेलवे मैदान, नूतन चौक और साइंस कॉलेज सहित 10 से अधिक जगहों पर 60 से 100 फीट ऊंचे रावण जलेंगे, जिनमें भव्य आतिशबाजी होगी। प्रदेश भर में दशहरा से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…

More From Author

इजराइल ने पूर्व पाकिस्तानी सांसद को गिरफ्तार किया:पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी हिरासत में; राहत सामग्री से लदे जहाज लेकर गाजा जा रहे थे

भारत-चीन के बीच 26 अक्टूबर से डायरेक्ट फ्लाइट:5 साल पहले कोरोनाकाल में बंद हुई थी; पहली फ्लाइट कोलकाता से ग्वांगझू जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *