छत्तीसगढ़ में राज्य सेवा के 38 अफसरों का ट्रांसफर:लवीना को चिकित्सा, दीपशिखा को गृह विभाग का प्रभार; शोभचरण को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा और सचिवालय सेवा के 38 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। विभाग और प्रभार बदले गए हैं। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी किया। बताया गया कि यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव अंशिका ऋषि पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सूची में उप सचिव, संयुक्त सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन के इस फैसले को विभागीय कार्यों में गति लाने और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को योजना, महिला एवं बाल विकास, वाणिज्यिक कर, तकनीकी शिक्षा, आदिम जाति विकास, नगरीय प्रशासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उच्च शिक्षा समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थ किया गया है। लवीना पांडेय को चिकित्सा शिक्षा विभाग भेजा गया है। दीपशिखा को गृह विभाग पदस्थ किया गया है। वहीं शोभचरण सिंह को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। देखिए सूची- …………………………………….. ट्रांसफर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर:अंकिता शर्मा समेत 4 जिलों के SP बदले, मोहित गर्ग मुख्यालय भेजे गए; चंद्रमोहन बने दमकल-नगर-सेना के डायरेक्टर छत्तीसगढ़ शासन ने शुक्रवार देर शाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) समेत 7 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सूर्या बोले- हार्दिक और गिल पूरी तरह फिट:पंड्या की वापसी से टीम बैलेंस्ड होगी; कल साउथ अफ्रीका से पहला टी-20

RPSC ने फैक्ट्री इंस्पेक्टर के 13 पदों पर वैकेंसी निकाली:अभ्यर्थी 14 दिसंबर से 12 जनवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *