छत्तीसगढ़ में बोरियों में मिली 2 लाशें:रायपुर में युवक के सिर पर चोट के निशान; बिलासपुर में महिला का शव तार-पत्थरों से बंधा मिला

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में बोरियों में भरी हुई 2 लाशें मिली है। रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह युवक की लाश पड़ी हुई थी, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं बिलासपुर जिले के शिवटिकरी गांव में रविवार दोपहर नदी किनारे महिला की लाश मिली। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है। रायपुर की बात करें तो युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान है। पुलिस ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका जताई है। वहीं बिलासपुर में महिला का शव 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। लाश बोरी के अंदर पत्थर और तार से बंधी हुई थी। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पहले देखिए ये तस्वीरें- पहला केस- रायपुर के उरला क्षेत्र में मेटल पार्क के पास सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक बोरी में लाश देखी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई होगी। फिलहाल, उरला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दूसरा केस- बिलासपुर में रविवार दोपहर नदी किनारे बोरे में महिला की तार और पत्थरों से बंधी हुई लाश मिली। हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने की आशंका है। महिला से की पहचान नहीं हो पाई है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि शव 4 से 5 दिन पुराना है। ग्राम शिवटिकारी में शिवनाथ नदी के किराने से लाश बरामद हुई है। महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। ग्रामीणों ने इसे देखा। बोरे के भीतर से दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बोरी खोला। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। एएसपी ने बताया कि मामला हत्या का है। शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंका गया है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुट गई है।

More From Author

ड्रीम 11 ने BCCI के साथ स्पॉन्सरशिप डील तोड़ी:₹358 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट था, BCCI बोला- अब ऐसी किसी कंपनी के साथ नहीं जुड़ेगे

बांग्लादेश बोला- पाकिस्तान 1971 के जनसंहार के लिए माफी मांगे:पाकिस्तानी मंत्री बोले- दो बार मांग चुके; दोस्ती के लिए इस्लाम का वास्ता दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *