छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी…लू चलने की संभावना:रायपुर में 40 डिग्री पहुंचा तापमान, बस्तर संभाग में अगले 3 दिन हो सकती है हल्की बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होते ही फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। अब ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिन तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। लोग मुंह बांधकर और सिर ढंककर घरों से बाहर निकल रहे। इस हफ्ते लू चलने की भी संभावना है। प्रदेश में शनिवार को रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। वहीं अंबिकापुर 17.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अप्रैल को बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के बाकी संभागों में गर्मी बनी रहेगी। तीसरे चौथे सप्ताह में होगी तेज गर्मी मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह तेज गर्मी वाला होगा। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनने की संभवना रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है।तापमान लगातार 43-44 डिग्री और उसके आसपास बना रहता है। वहीं रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होंगी। राजधानी में इस साल अप्रैल में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा। ऐसा रहा है तापमान का ट्रेंड रायपुर में आज भी 40 डिग्री तापमान रायपुर में मौसम साफ रहने के बाद गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार को सुबह से तेज धूप रही। दोपहर 12 बजे के बाद चुभने वाली गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का पारा 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी रायपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के रहने की संभवना है। बस्तर संभाग में बारिश की संभावना बस्तर संभाग के जिलों में भी 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक हल्की बूंदा बांदी के साथ अंधड़ चलने और बादल गरजने की संभावना है। 7 अप्रैल को बस्तर ,दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 8-9 अप्रैल को बस्तर ,कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर ,नारायणपुर जिले के एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। शनिवार को संभाग के जिलों में अधिकतम पारा सामान्य से अधिक रहा। जगदलपुर में दिन का तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड रहा। वहीं रात का पारा 21.2 डिग्री रहा । बस्तर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और दंतेवाड़ा में पारा 37.6 डिग्री रहा जो औसत से 3 से 4 डिग्री ज्यादा था। बिलासपुर में दिन का पारा बढ़ा बिलासपुर में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य के करीब रहा। दिन का पारा 39.7 डिग्री रहा। वहीं रात का टेम्प्रेचर 22.9 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में रात का पारा 17.4 डिग्री मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ। बुधवार को अंबिकापुर में दिन का पारा 36.5 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा।

More From Author

PM मोदी के श्रीलंका दौरे का तीसरा दिन:माहो-ओमनथाई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे; कल राष्ट्रपति दिसानाइके से द्विपक्षीय बैठक की थी

सरकारी नौकरी:बिहार में 1711 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 8 अप्रैल से शुरू आवेदन, बिना एग्जाम के सिलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *