छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 11 जिलाध्यक्ष बदले गए:बेमेतरा में आशीष छाबड़ा, बालोद में चंद्रेश, दुर्ग ग्रामीण में राकेश, 3 अप्रैल को राहुल गांधी से मुलाकात

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस ने 10 जिलों में 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। 3 अप्रैल को राहुल गांधी प्रदेश के जिला अध्यक्षों से बातचीत करेंगे। इससे पहले जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। ये तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस लिस्ट के जारी होने के बाद अब संभावना है कि प्रदेश में और भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा सकती हैं। इन जिलों में बदले गए अध्यक्ष: पायलट ने दिए थे बदलाव के संकेत हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने भी संकेत दिए थे कि जल्द ही संगठन में कई नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा था कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक खाली पदों को भरा जाएगा और निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। निकाय चुनाव से पहले भी हुए थे बदलाव इससे पहले, नगरीय निकाय चुनाव से पहले मुंगेली, बस्तर ग्रामीण और रायगढ़ ग्रामीण में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। अब 11 और जिलों में नए अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस का प्रदेश संगठन नए स्वरूप में तैयार हो रहा है। राहुल गांधी का संवाद और आगामी रणनीति कांग्रेस के लिए यह बदलाव 2029 की तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 3 अप्रैल को राहुल गांधी का संवाद प्रदेश संगठन को मजबूती देने के लिए बेहद अहम रहेगा। अब देखना होगा कि अगले कुछ दिनों में और कौन-कौन से जिलों में बदलाव किए जाते हैं।

More From Author

31 मार्च तक ‘महिला सम्मान सेविंग्स-सर्टिफिकेट’ में निवेश का मौका:1 अप्रैल से स्कीम बंद, इसमें मिल रहा 7.5% ब्याज, जानें इसकी खास बातें

नागपुर हिंसा में घायल एक शख्स की मौत:फडणवीस बोले- नुकसान की भरपाई दंगाइयों से होगी, जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *