छत्तीसगढ़ में कई जगह तेज बारिश के साथ ओले गिरे:गर्मी से राहत लेकिन धान की फसल को नुकसान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम बदला हुआ है। रायपुर, कोरबा, पेंड्रा समेत कई जगह सोमवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं। तेज गर्मी के बीच हुई बरसात से जहां लोगों को राहत मिली है। वहीं ओले गिरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज भी 5 जिलों बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद सहित कुछ हिस्सों के लिए यलो अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे पहले रविवार देर शाम को रायपुर, बिलासपुर और पेंड्रा सहित कई हिस्सों में अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। कुछ देर की बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। जगदलपुर में दिन का पारा 9 डिग्री लुढ़का है। वहीं कुछ हिस्सों में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है। बदले मौसम की देखिए तस्वीर वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ से बदला मौसम मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण तेज गर्मी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। आज भी अधिकांश जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। दुर्ग सबसे गर्म प्रदेश में रविवार को सबसे गर्म दुर्ग रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.2°C रहा। वहीं ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। रायपुर में दिन का पारा सामान्य से कम राजधानी में रविवार को सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं दोपहर में तेज धूप निकल गई जिसकी वजह से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। रविवार शाम तेज हवा के साथ रात करीब 8 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश में 5 मिमी से ज्यादा पानी गिरा। इस दौरान कई इलाकों में बिजली बंद रही। रविवार को रायपुर में दिन का पारा 39.3 डिग्री रहा जो सामान्य से करीब 2 डिग्री कम था। आज दिन का पारा 40 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। बिलासपुर में दिन का पारा 4 डिग्री कम रविवार को बिलासपुर में दिन का पारा सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने बिलासपुर संभाग के कोरबा और रायगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। जगदलपुर में 9 डिग्री लुढ़का दिन का पारा समुद्र से आ रही नमी का असर सबसे ज्यादा बस्तर संभाग के जिलों में देखने को मिल रहा है। यहां दिन का तापमान सामान्य से कम है। रविवार को जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। यहां दिन का टेम्प्रेचर 28.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा यह भी नॉर्मल टेम्प्रेचर से 2 डिग्री कम था। सरगुजा संभाग में भी दिन का पारा लुढ़का संभाग के कई जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के कम रहा। अंबिकापुर में दिन का तापमान 36.2 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 2.6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा ।

More From Author

JNU स्‍टूडेंट्स यूनियन प्रेसिडेंट बने नितीश कुमार:कोरोना में ‘Reopen JNU’ आंदोलन किया, 16 दिन भूख हड़ताल की; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल

IDBI बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 26% बढ़ा:कमाई सालाना आधार पर 15% बढ़कर ₹39,958 करोड़ रही, ₹2.10 प्रति शेयर डिविडेंड देगा बैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *