छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद:गढ़चिरौली में एनकाउंटर, 1 घायल जवान को एयरलिफ्ट कर अस्पताल लाया गया; सर्चिंग जारी

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में महाराष्ट्र के C-60 कमांडोज की टीम ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान 1 जवान शहीद हो गया और 1 घायल है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके से 1 AK-47, 1 SLR राइफल बरामद की गई। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ की पुष्टि महाराष्ट्र पुलिस ने की है। पूरा मामला महाराष्ट्र के गढ़चिरौली भामरागढ़ तहसील क्षेत्र का है। घायल जवान ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम 6 फरवरी की सुबह अबूझमाड़ के जंगल में सर्चिंग पर निकली फोर्स की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सी-60 के जवान, कॉन्स्टेबल दीपक चिन्ना मदावी (38 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हेलीकॉप्टर से भामरागढ़ उप-जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा है। 1 दिन पहले छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एनकाउंटर एक दिन पहले 5 फरवरी को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सली कमांडर उधम सिंह का एनकाउंटर कर किया था। उधम सिंह साल 2021 में हुए टेकुलगुड़ेम एनकाउंटर में शामिल था। जहां नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हुए थे। इसके साथ ही वह कई वारदातों में शामिल रहा। DVCM उधम सिंह प्लाटून नंबर 30 का कमांडर था और वह जागूरगुंडा एरिया कमेटी का कमांडर भी था। इस पर 8 लाख का इनाम था। खबर में अपडेट जारी है…

More From Author

लोकसभा में आज बजट पर चर्चा:कल लोकसभा में PM की स्पीच के बिना और राज्यसभा में भाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पास हुआ

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल IND vs ENG:भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, 10वीं बार खिताबी मुकाबले में टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *