छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस नक्सली मुठभेड़:कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर, जवानों ने बड़े नक्सल लीडर को घेरा, दोनों ओर से फायरिंग जारी

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजपुर जिले में सुबह से पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क इलाके में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों ने बड़े नक्सल लीडर को घेर रखा है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। बीजापुर SP डॉ. जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि बीजापुर-गढ़चिरौली पर मुठभेड़ चल रही है। ऑपरेशन जारी है। हालांकि नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। सर्च ऑपरेशन के बाद संख्या सामने आएगी। वहीं रविवार को गरियाबंद जिले में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार 4 घंटे फायरिंग हुई, लेकिन जंगल का सहारा लेकर नक्सली मौके से भाग निकले थे। फिलहाल सभी फरार नक्सलियों की सर्चिंग जारी है। 6 दिन पहले -तेलंगाना बॉर्डर पर हुआ था मुठभेड़ इससे पहले 5-6 नवंबर को छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। एनकाउंटर में 3 नक्सलियों के मारे गए थे। अन्नाराम और मरीमल्ला के जंगलों में दोनों ओर से फायरिंग हुई थी। मुठभेड़ मद्देड एरिया कमेटी से हुई थी। इस दौरान जंगल से जवानों ने बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए थे। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बीजापुर में एनकाउंटर…3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर: जवानों ने जंगल में नक्सलियों को घेरा, दोनों ओर से चल रही फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एनकाउंटर में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि जवानों ने जंगल में नक्सलियों को घेर लिया है। अन्नाराम और मरीमल्ला के जंगलों में दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 83,250 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट, यह 25,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा

सोना ₹2,341 बढ़कर ₹1.24 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ:2 दिन में ₹4,047 महंगा हुआ; चांदी आज ₹2,695 बढ़कर ₹1.54 लाख किलो हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *