छत्तीसगढ़ महतारी पर टिप्पणी, थाने में शिकायत

सीपत | छत्तीसगढ़ की अस्मिता, छत्तीसगढ़िया समाज और छत्तीसगढ़ महतारी के खिलाफ सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को सीपत थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। संगठन ने शिकायत में बताया कि कुछ लोग लगातार छत्तीसगढ़ियों का अपमान कर सामाजिक सौहार्द को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग न केवल सांस्कृतिक गरिमा पर आघात है, बल्कि समाज को भड़काने की साजिश भी है। पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को सौंपे आवेदन में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और आरोपियों को कानून के दायरे में लाना आवश्यक है। शिकायत दर्ज कराते समय संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर अब चुप्पी नहीं साधी जाएगी। संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो समाज की गरिमा की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

More From Author

दिल्ली में हमास की तरह ड्रोन हमले की प्लानिंग थी:NIA जांच में खुलासा; भीड़-भाड़ इलाके में ड्रोन बम गिराते, ताकि ज्यादा लोग मरे

आप ने प्रदेश में जल, जंगल, जमीन बचाने पर चर्चा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *