छत्तीसगढ़ बीजेपी में फेरबदल…रवि भगत पर एक्शन- अध्यक्ष बने राहुल:विभा को महिला मोर्चा की कमान, हेमंत पाणिग्रही मीडिया संयोजक, मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय बने

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। रवि भगत की जगह राहुल योगराज को भाजयुमो अध्यक्ष बनाया गया है। विभा अवस्थी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनीं गई हैं।हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं संतोष पांडेय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। देखिए लिस्ट- अलग-अलग कार्यक्रमों में मिलेगी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बनी। नए उपाध्यक्षों को पार्टी की रणनीति निर्माण और जनसंपर्क कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि महामंत्री संगठनात्मक कार्यों और कार्यक्रमों के संचालन का नेतृत्व करेंगे। ……………………………. इससे जुड़ी ये खबर पढ़ें… भाजपा में मूणत को मिल सकती है नई जिम्मेदारी:अभिषेक-नवीन समेत 4 नेता महामंत्री पद की रेस में;हेमंत या अनुराग बन सकते हैं मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ में जल्द ही बीजेपी संगठन का विस्तार हो जाएगा। लंबे समय से रुकी नियुक्तियों का आदेश 10 अगस्त को संभावित माना जा रहा है। जानकारी ये भी है कि नए आदेश में BJP कुछ पदों को कम कर सकती है। अभी प्रदेश संगठन महामंत्री के 4 पद हैं, इसमें एक पद कम किया जा सकता है। आने वाले दिनों में ये 3 हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 की मेजबानी, भारत की बिड IOA में मंजूर:31 अगस्त तक फाइनल बिडिंग प्रपोजल देना होगा

ICC रैंकिंग- रोहित शर्मा बिना खेले नंबर-2 वनडे बल्लेबाज बने:बाबर के खराब खेल से फायदा, गिल नंबर-1 पर कायम; कोहली चौथे नंबर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *