छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एनकाउंटर…12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:3 जिलों के 1500 से ज्यादा जवानों ने माओवादियों को घेरा; सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच गुरुवार शाम हुई मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संख्या बढ़ भी सकती है। 3 जिलों के करीब 1500 जवानों ने इलाके को घेर रखा है। आज सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि, पामेड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन 3 जिलों से DRG, कोबरा 205, 206, 208, 210 बटालियन के जवानों समेत CRPF की टीम को 2 दिन पहले सर्च ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं गुरुवार तड़के माओवादियों और पुलिस के बीच में मुठभेड़ शुरू हुई। दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। हालांकि देर शाम तक खबर मिली की जवानों ने करीब 10 से 12 माओवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। अलग-अलग टीमों के साथ मुठभेड़ हुई है। शाम तक मुठभेड़ रुक गई थी। जवान नक्सलियों के कोर इलाके को घेर रखे थे। आज (शुक्रवार) सुबह फिर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। करीब 1500 से ज्यादा जवान इलाके में ही मौजूद हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब जवान लौटेंगे, सर्च ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा तभी नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है इस बारे में पता चलेगा। IED की चपेट में आए जवान गुरुवार दोपहर बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में कोबरा बटालियन के 2 जवान IED की चपेट में आ गए। साथी जवानों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि पुतकेल कैंप से जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। नक्सलियों ने इलाके में पहले से ही IED लगा रखी थी। इसी दौरान जवानों के पैर का दबाव IED पर पड़ा, जिससे जोरदार धमाका हुआ। दोनों जवानों के पैर में चोटें आई हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। 12 जनवरी को 5 नक्सली मारे गए
इसके पहले 12 जनवरी को फोर्स ने बीजापुर के मद्देड़ इलाके में 2 महिला नक्सली समेत 5 नक्सलियों को मार गिराया था। घटनास्थल से पांचों के शव के साथ SLR और राइफल बरामद किए थे। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की थी। वहीं बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया था कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को रविवार सुबह से जवानों ने घेर रखा था। सुबह से बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में शाम 3-4 बजे तक रुक-रुककर फायरिंग चली। जवानों ने राइफल और BGL बरामद किया
बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया था कि मुठभेड़ स्थल से एक SLR राइफल, 12 बोर बंदूक, 2 सिंगल शॉट बंदूक, एक BGL लॉन्चर, 1 देशी बंदूक (भरमार) के साथ विस्फोटक, नक्सल साहित्य और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।
अब तक हुए बड़े नक्सली हमलों की टाइमलाइन …………………………. नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में मुठभेड़…3 नक्सली ढेर: DRG, STF और कोबरा की टीम ने माओवादियों को घेरा; सर्चिंग ऑपरेशन जारी छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर में 9 जनवरी को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी। इसमें 3 नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। DRG, STF और कोबरा की टीम ने नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 इलाके को घेर रखा है। सुकमा SP किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

व्हाइट हाउस पर ट्रक हमला, भारतीय को 8 साल जेल:बाइडेन को मारना चाहता था, 6 महीने प्लानिंग की

राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू:थोड़ी देर में शुरू होगा प्रोग्राम; मनु भाकर, गुकेश, हरमनप्रीत और प्रवीण को खेल रत्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *