छत्तीसगढ़ में कुछ हिस्सों में आज गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के 5 जिलों में यलो और 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं अंधड़ चल सकती है। इससे पहले रायपुर में लंबे ब्रेक के बाद मंगलवार शाम अच्छी बारिश हुई। आधे घंटे की बरसात से शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। विधानसभा इलाके में ब्लैक आउट की स्थिति बन गई। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक ये मानसूनी बारिश नहीं है। अभी बस्तर से आगे बढ़ने में मानसून को दो से तीन दिन का वक्त और लग सकता है। पहले बारिश की ये तस्वीर देखिए- जून में अब तक आधे से ज्यादा जिले सूखे जून में अब तक प्रदेश के आधे से ज्यादा जिले सूखे की स्थिति में हैं। ये महीना बारिश के लिहाज से छत्तीसगढ़ के लिए खास नहीं रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि 16 दिन पहले मानसून आने के बाद भी प्रदेश में पिछला एक सप्ताह ड्राई रहा। सिर्फ कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। आज से तापमान में गिरावट मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले चार दिनाें तक प्रदेश के औसतन तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार की बात करें तो 39.5°C के साथ सबसे गर्म राजनांदगांव रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2°C दुर्ग का रहा। जून में अब तक सामान्य से कम बारिश अब तक की बात करें तो जून में 33 में से 27 जिले (लगभग 82%) में बारिश सामान्य से कम रही है। सिर्फ 6 जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक रही है। पूरे राज्य में औसतन 51% वर्षा की कमी है, जो सामान्य से कम मानी जाती है। इस समय मानसून की स्थिति कमजोर है और स्थिति यही रही, तो खरीफ फसलों पर असर पड़ सकता है। जून का रहा है यही ट्रेंड हालांकि मौसम विभाग की माने तो जून का ट्रेंड यही रहा है। शुरूआती 10 से 12 दिन गर्मी बढ़ती है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बनने वाले लो प्रेशर एरिया या चक्रवातों के चलते मानसून सक्रिय हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। ओवर ऑल बात करें तो जून में अब तक 51% कम बारिश हुई है। पिछले साल के मुकाबले स्थित बेहतर हालांकि इस बार की स्थित पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। साल 2024 में जून का अधिकतम तापमान 45.7°C था, जो 1 जून को दर्ज किया गया था। जबकि इस साल अधिकतम तापमान अब तक 42 से 43°C के आस-पास ही रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5°C 19 जून को रिकॉर्ड किया गया था। पिछले साल जून में पूरे महीने के औसत तापमान की बात करें तो 38.6°C रहा था। वहीं न्यूनतम औसतन तापमान 27.7°C दर्ज किया गया था। मई में 374 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी पिछले माह लगातार बने सिस्टम और करीब 14 दिन पहले आए मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ में मई महीने में जमकर बारिश कराई। इस दौरान औसत से 373 फीसदी ज्यादा पानी गिर गया। इसके बाद से मानसून पिछले करीब 12 दिनों से ठहरा है। यह आगे ही नहीं बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में 22 मई से 28 मई के बीच 53.51 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। प्रदेश में मानसून में औसतन 1200 मिलीमीटर पानी बरसता है। पिछले साल 1276.3 MM पानी गिरा था। सप्ताहभर में थम गया मानसून पिछले सात दिन में बारिश की रफ्तार लगातार फ्लेक्चुएट होती रही है। जहां रविवार 1 जून को 33 जगहों पर बारिश हुई। सोमवार को सिर्फ तीन जगहों और मंगलवार को केवल एक ही जगह पर बारिश हुई। वहीं 4 मई बुधवार और 5 मई गुरुवार को कहीं भी बारिश नहीं हुई। शुक्रवार यानी 6 मई को पांच जिलों में बारिश हुई। वहीं शनिवार को सिर्फ एक और रविवार यानी 8 मई को चार जिलों में ही बारिश रिकॉर्ड की गई। सोमवार को केवल बस्तर जिले में न्यूनतम 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के बदलते तापमान को दो इंफोग्राफिक से समझिए गरज-चमक, बिजली और ओले गिरने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान लंबा रह सकता है मानसून मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल पहुंच गया। मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर है। अगर इस साल अपने नियम समय पर ही लौटता है तो मानसून की अवधि 145 दिन रहेगी। इस बीच मानसून ब्रेक की स्थिति ना हो तो जल्दी आने का फायदा मिलता सकता है।
