छत्तीसगढ़ के 68 विधायकों को दोबारा चुनना नहीं चाहते लोग:90 में से 22 विधायक ही लोगों की उम्मीदों पर खरे, 40 विधायकों से मिलना मुश्किल

छत्तीसगढ़ के विधायकों पर दैनिक भास्कर के सर्वे में चौकाने वाले नतीजे आए हैं। एक साल में ही जनता 68 विधायकों को दोबारा नहीं चुनना चाहती। सिर्फ 22 विधायक ही ऐसे हैं, जो उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। सर्वे में ये बात भी सामने आई है कि 40 विधायक ऐसे हैं, जिनसे मिलना भी मुश्किल है। इनमें भाजपा-कांग्रेस दोनों के विधायक शामिल हैं। 81 विधायकों के बारे में राय ये है कि वो अपना वादा भी नहीं निभा रहे। सर्वे के नतीजों में और भी रोचक तथ्य हैं। दैनिक भास्कर एप ने छत्तीसगढ़ में सरकार के एक साल पूरे होने पर सर्वे किया है। 8 जनवरी से 12 जनवरी के बीच किए गए इस सर्वे में 35 हजार लोगों ने हिस्सा लिया और 10 सवालों पर अपनी राय दी। आज MLA सर्वे रिजल्ट के पार्ट- 1 में जानेंगे ओवरऑल 90 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड…

More From Author

भारत मोबिलिटी एक्सपो में कंपनियों ने 34 गाड़ियां पेश की:मारुति-सुजुकी ने अपनी पहली EV रिवील किया, हुंडई की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार क्रेटा ईवी लॉन्च

भारत-चीन बॉर्डर पर सेना-सरकार का एक जैसा रुख:विदेश मंत्रालय बोला- बयान में अंतर नहीं; आर्मी चीफ बोले थे- LAC पर स्थिति संवेदनशील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *