छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट:बारिश-ओले गिरेंगे; आंधी-तूफान से बेमेतरा में 2 की मौत, रायपुर में शेड गिरा, कई कारें दबी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इससे तापमान में और कमी आएगी। 12 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी है। गुरुवार को प्रदेश में अधिकतर जगहों पर अंधड़ के साथ बारिश हुई। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। रायपुर समेत कई शहरों में तेज हवा ने तबाही भी मचाई। राजधानी में देर रात तक कई इलाकों में बिजली गुल रही। बेमेतरा जिले के राखी जोबा स्थित राइस मिल में आंधी तूफान से धान की बोरियां गिर गई। जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पेड़ के नीचे दबने से एक मवेशी की भी जान चली गई। जबकि सिमगा में पूरा टोल प्लाजा ही तहस-नहस होकर सड़क पर गिर गया। देखिए तस्वीरों में आंधी-तूफान का असर- क्यों बदला मौसम? मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण पूर्व राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र से होते हुए उत्तर केरल तक और पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठा वाड़ा कर्नाटक तक द्रोणिका बनी हुई है। (द्रोणिका एक कम दबाव का क्षेत्र होता है जहां ठंडी और गर्म हवाएं आपस में मिलती हैं) वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण गर्मी के मौसम में भी बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। छत्तीसगढ़ इन जिलों में बारिश की चेतावनी ऑरेंज अलर्ट दुर्ग, बिलासपुर, बेमेतरा कबीरधाम खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा। यलो अलर्ट रायपुर, रायगढ़, सरगुजा समेत प्रदेश के बाकी सभी जिले। रायपुर में दोपहर बाद बदला मौसम गुरुवार को रायपुर में तेज धूप रही लेकिन 3 बजे के बाद मौसम बदलने लगा और 4 तेज आंधी तूफान चलने लगा। रायपुर में इस तरह बादल छाए कि 4 बजे ही अंधेरा हो गया। रायपुर में दिन का तापमान 38.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.8 डिग्री कम रहा। रात में भी ठंडी हवाएं चलती रही। शहरों में ऐसा रहा तापमान बिलासपुर में सामान्य से 5 डिग्री कम तापमान बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम रहा वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये औसत से 3.6 डिग्री कम था। गौरेला पेंड्रा मरवाही में न्यूनतम तापमान 35.02 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया यह भी सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। सरगुजा संभाग में भी दिन का तापमान सामान्य से कम गुरुवार को सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य से कम रहा अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 3 डिग्री कम रहा वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नार्मल टेंपरेचर से 1.8 डिग्री कम था। दुर्ग रहा सबसे गर्म गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग रहा यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान अधिक रहने के बावजूद भी यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 3.2 डिग्री कम है। गुरुवार को दुर्ग संभाग के जिले में भी आंधी और बारिश हुई।

More From Author

कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता, दूध ₹2 महंगा हुआ:अप्रैल में रिकॉर्ड ₹2.37 लाख करोड़ GST कलेक्शन, जोमैटो की 15 मिनट में डिलीवरी सर्विस बंद

केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 7 बजे खुलेंगे:रावल मंत्रों से बाबा की समाधि खोलेंगे, 30 मिनट में भीष्म शृंगार हटेगा; पहले दिन 11000 श्रद्धालु दर्शन करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *