छत्तीसगढ़ के 10 SP के पास खुद का घर नहीं:दुर्ग SSP सबसे अमीर, GPM SP के पास सबसे कम संपत्ति; जानिए कौन IPS कितना धनवान

छत्तीसगढ़ में 110 IPS अफसर हैं। इनमें SP, SSP, DIG, IG, ADG और DGP के पोस्ट पर हैं। सभी अफसरों से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी थी। मंत्रालय को भेजे गए ब्यौरे के मुताबिक प्रदेश के 33 SP में सिर्फ 15 ने जानकारी दी है, जबकि 17 ने नहीं दी। रिकॉर्ड में निल लिखा है। होम मिनिस्ट्री के मुताबिक 33 जिलों के SP में इस वक्त दुर्ग SSP जितेंद्र शुक्ला सबसे अमीर हैं, उनके पास करीब 2 करोड़ 10 लाख की संपत्ति है। वहीं सबसे कम की बात करें तो GPM एसपी भावना गुप्ता के पास सिर्फ 16 लाख की संपत्ति है। रिकॉर्ड के मुताबिक धमतरी, बिलासपुर और दंतेवाड़ा के एसपी ने अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी नहीं दी है, जबकि 5 जिलों के SP के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। वहीं 10 SP के पास खुद का मकान नहीं है, लेकिन सभी लखपति हैं। प्रदेश के 33 जिलों में कौन पुलिस कप्तान-कितना अमीर है, किसके पास सबसे ज्यादा खेती है, किसके पास सबसे ज्यादा मकान और प्लॉट हैं? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… अब जानिए एसपी को सरकार से क्या-क्या सुविधाएं छत्तीसगढ़ में SSP और SP को उनके कैडर के हिसाब से सैलरी और इसके अलावा पे-स्केल के हिसाब से अन्य लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं। इनमें घर, सिक्योरिटी, कुक, हाउस हेल्प, गाड़ी, लिमिटेड पेट्रोल और ड्राइवर की सुविधा शामिल है। बेसिक सैलरी के अलावा कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं। जमीन खरीदने का क्रेज रिकॉर्ड के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पदस्थ पुलिस अधीक्षकों को मकान नहीं, बल्कि जमीन खरीदने का क्रेज है। अधिकांश कप्तानों ने प्रापर्टी के नाम पर खेत और प्लॉट में इन्वेस्टमेंट किया है। ये संपत्ति रायपुर के अलावा बिलासपुर, महासमुंद, कोंडागांव, दंतेवाड़ा में है। कुछ अफसरों ने उत्तर प्रदेश में जमीन खरीदी है। 11 जिले के SP ने नहीं दी संपत्ति की जानकारी रिकॉर्ड के मुताबिक छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के SP में से 11 ने अपनी संपत्ति की जानकारी नहीं दी है। इनमें बिलासपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार, बालोद और सक्ती समेत अन्य जिले के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। दुर्ग SSP जितेंद्र शुक्ला करोड़पति छत्तीसगढ़ में 15 SP की संपत्ति की बात करें तो दुर्ग SSP जितेंद्र शुक्ला करोड़पति हैं, जो सभी जिले के SP से इनकी सबसे अधिक संपत्ति है। इनके पास 2 करोड़ 10 लाख की प्रॉपर्टी है। वहीं दूसरे नंबर पर रायपुर SSP लाल उम्मेद सिंह हैं। इनके पास 1 करोड़ 68 लाख की संपत्ति है। इन 2 SP की तेजी से बढ़ी संपत्ति वहीं छत्तीसगढ़ के 4 अमीर पुलिस अधीक्षकों की 5 साल में संपत्ति को लेकर बात करें, तो सबसे ज्यादा ग्रोथ दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला और राजनांदगांव SP मोहित गर्ग की प्रॉपर्टी तेजी से बढ़ी है। 5 साल में जितेंद्र शुक्ला की संपत्ति डेढ़ करोड़ बढ़ी है, जबकि मोहित गर्ग की 1 करोड़ संपत्ति बढ़ी है।

More From Author

बांग्लादेश बोला- पाकिस्तान 1971 के अत्याचारों लिए माफी मांगे:हमारे 4.3 अरब डॉलर भी लौटाए; दोनों देशों में 15 साल बाद हाई लेवल बैठक

गुड फ्राइडे पर आज शेयर बाजार बंद है:इस हफ्ते तीन दिन के कारोबार में 3,396 अंक चढ़ा सेंसेक्स, कल 1509 अंक की तेजी रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *