छत्तीसगढ़ का ‘जुगाड़’ वायरल..अब मिलने लगे ऑर्डर:बेटे की परेशानी देख पिता ने साइकिल को बनाया ई-बाइक; 6 घंटे चार्ज 80KM की रेंज

छत्तीसगढ़ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। एक वेल्डर पिता ने बेटे के स्कूल आने जाने में हो रही परेशानी को देखकर जुगाड़ से साइकिल को ई-बाइक बना दिया। इस इनोवेटिव आइडिया के चलते अब उसे ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के ग्राम दुचेरा के रहने वाले संतोष साहू वेल्डर हैं। उनका बेटा किशन साहू कक्षा 8वीं में है और 6वीं से ही आत्मानंद स्कूल में पढ़ना शुरू किया है। यह स्कूल 20 किलोमीटर दूर अर्जुंदा गांव में है। एक बार चार्ज, दो दिन स्कूल आना-जाना संतोष कुमार ने बताया कि बेटे को स्कूल जाने में काफी दिक्कत होती थी, कभी बस छूट जाती थी तो कभी वापस आने के लिए बस नहीं मिलती थी। उन्होंने इंटरनेट का सहारा लिया और बच्चे के लिए ई-बाइक बनाई। बेटा अब मजे से स्कूल जाता है और अपने समय पर लौट आता है। बेटे किशन साहू ने बताया कि साइकिल को एक बार चार्ज करता हूं तो दो दिन आराम से स्कूल जाता हूं। पिछले 3 साल से इसी से स्कूल आना-जाना कर रहा हूं। पापा ने मेरी तकलीफ को देखा और एक साइकिल कबाड़ से खरीद कर लाए। उसमें बैटरी लगाई, एक्सीलेटर लगाया और अब समय से स्कूल जाता-आता हूं। मुझे अपने पिता पर गर्व है। वीडियो वायरल होने के बाद मिले 3 नए ऑर्डर संतोष कुमार ने बताया कि जब से बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया से लोगों तक पहुंचा, तब से 3 और साइकिल बनाने का ऑर्डर मिला है। इसे तो अपने बेटे के लिए बनाया था और यह मेरी मजबूरी थी, लेकिन मैं चाहता हूं कि उसके पढ़ाई-लिखाई में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने ई-बाइक के बारे में बताया कि इसे 6 से 8 घंटे चार्ज करने पर 80 किलोमीटर तक चलती है। गांव में पिता की वेल्डिंग की दुकान संतोष कुमार वेल्डिंग का काम करते हैं और गांव में उनकी दुकान है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग जगह से सामान खरीदकर उसे साइकिल में फिट किया गया। मेहनत तो लगी लेकिन दो दिन में इसे पूरा कर दिया। आज मैं काफी खुश हूं कि मेरा बेटा आराम से स्कूल आना-जाना कर सकता है।

More From Author

पीएम मोदी आज ‘कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन’ में भाग लेंगे:इवेंट में भारतीय और ग्लोबल साउथ की इकोनॉमी पर चर्चा होगी

देश का मानसून ट्रैकर:बिहार सहित 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल में 50km की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; MP में दशहरा तक वर्षा नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *