छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की:रायपुर से श्रीकुमार मेनन, बिलासपुर में सिधांशु मिश्रा को जिम्मेदारी, लखमा के बेटे को सुकमा की कमान

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। रायपुर सिटी से श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण से राजेंद्र पप्पू बंजारे, बिलासपुर शहर से सिधांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण से महेंद्र गंगोत्री को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को कमान सौंपी गई है। महासमुंद में द्वारिकादिश यादव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अशोक श्रीवास्तव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सुरजीत सिंह ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रायगढ़ शहर में शाखा यादव और रायगढ़ ग्रामीण में नागेंद्र नेगी को कमान दी गई है। इसके अलावा सूरजपुर में शशि सिंह कोर्राम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बालोद में चंद्रेश कुमार हिरवानी, बलौदाबाजार में सुमित्रा घृतलहरे, बलरामपुर में हरिहर प्रसाद यादव और बस्तर ग्रामीण के लिए प्रेम शंकर शुक्ला को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दंतेवाड़ा में सलीम राजा उस्मान, धमतरी में तारिणी चंद्राकर, दुर्ग शहर में धीरज बाकलीवाल, कोंडागांव में रवि घोष और कोरबा शहर में मुकेश कुमार राठौर को जिम्मेदारी मिली है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की लिस्ट- खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

मोर्कल बोले- रोहित-कोहली 2027 का वर्ल्ड कप खेल सकते हैं:अगर फिट रहें और खेलना चाहें तो यह मुश्किल नहीं, दोनों कई ट्रॉफी जिता चुके

रायपुर में चोरी की वारदात में नाबालिग गिरफ्तार:दिनदहाड़े महिला के घर में घुसकर लॉकर से किया था कैश और गहने पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *