चुनाव आयोग की SIR पर प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में:देशभर में लागू करने की घोषणा होगी; अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना

चुनाव आयोग थोड़ी देर में (शाम 4.15 बजे) विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी देशभर में SIR की तारीखों को लेकर घोषणा करेंगे। दरअसल, चुनाव आयोग अगले हफ्ते से पूरे देश में SIR शुरू कर सकता है। इसकी शुरुआत 10-15 राज्यों से होगी। उन राज्यों में SIR पहले होगी, जहां अगले एक साल में विधानसभा चुनाव होना हैं। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होना हैं। चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया था, “उन राज्यों में SIR अभी नहीं होगा, जहां स्थानीय निकायों के चुनाव होना हैं। इसका कारण है कि निचले स्तर पर कर्मचारी उन चुनाव में व्यस्त होंगे। वे SIR के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। चुनाव के बाद इन राज्यों में SIR होगा।” खबर से जुड़ी अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

More From Author

बांग्लादेश ने पूर्वोत्तर राज्यों को अपना हिस्सा बताया:मोहम्मद यूनुस ने PAK आर्मी जनरल को विवादित नक्शा गिफ्ट किया

छठ महापर्व…डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती:रायपुर में बनारस से आए पंडित करेंगे महाआरती; बिलासपुर में भारी वाहनों की एंट्री बैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *