चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष:लोकसभा में लगे वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे; बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर हंगामा

वोटर वेरिफेकशन और वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने भी न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि पार्टी जरूरत पड़ने पर महाभियोग प्रस्ताव समेत सभी लोकतांत्रिक तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। हालांकि, अभी तक कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। इधर, संसद में सोमवार को भी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी रहा। विपक्ष ने लोकसभा में बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर नारेबाजी की। सांसदों ने वोट चोर गद्दी छोड़ और वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाए। लोकसभा स्पीकर की चेतावनी के बावजूद हंगामा जारी रहा। इसके चलते लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी नारेबाजी जारी रही। इस कारण सदन दोबारा 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। सदन में आज ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा की सफलता पर भी विशेष चर्चा होनी है। इधर, राज्यसभा भी विपक्ष के हंगामे के बाद दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन की तस्वीर… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए…

More From Author

सेंसेक्स 1100 अंक चढ़कर 81,700 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 380 अंक से ज्यादा चढ़ा, ऑटो और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल

डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा लेंगे नीरज चोपड़ा:AFI अधिकारी ने पुष्टि की; 15 अंक लेकर क्वालिफाई किया, 27-28 अगस्त को ज्यूरिख में मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *