ताइवान सरकार ने सिंगापुर के कंटेनर जहाज हुए हादसे के बाद मदद करने के लिए इंडियन नेवी और कोस्टल गार्ड का आभार जताया है। ताइवान इन इंडिया ने सोशल मीडिया X पर लिखा- ताइवान सरकार इंडियन नेवी और कोस्टल गार्ड के तेजी से किए गए बचाव कार्य के लिए आभारी है। हम लापता के सदस्यों की सुरक्षित वापसी और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। दरअसल, अरब सागर में केरल के कोच्चि के पास एक कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 में 9 जून को विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई थी। यह हादसा अजिक्कल से 44 नॉटिकल मील (लगभग 81 किलोमीटर) दूर हुआ था। ये जहाज श्रीलंका के कोलंबो से मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह की ओर जा रहा था। 10 जून को वहां पहुंचने वाला था। इस जहाज में 2000 टन तेल और 240 टन डीजल था। रेस्क्यू ऑपरेशन में 7 घंटे लगे इससे पहले चीन ने भी सोशल मीडिया X पर भारतीय नेवी और मुंबई कोस्टल गार्ड को धन्यवाद दिया था। भारतीय नौसेना को शिप के हादसे की जानकारी 9 जून को सुबह 9:30 बजे मिली। इसके रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग 7 घंटे का समय लगा। जहाज पर हुए हादसे की फुटेज देखें… जहाज के 4 लोग अब भी लापता, तलाश जारी जहाज पर 22 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 8 चीनी, 6 ताइवानी, 5 म्यांमार और 3 इंडोनेशियाई नागरिक शामिल थे। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई, जिसके कारण चालक दल को जहाज छोड़ना पड़ा। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत कार्रवाई की और 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया, जिनमें और पांच लोग घायल हैं। जबकि 4 लोग अब भी लापता है। भारतीय नेवी उनकी तलाश के लिए खोज अभियान चला रहे हैं। एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय कोस्टल गार्ड ने बताया था कि ICG विमान ने पहले घटनास्थल का आकलन किया। उसके बाद बचाव के लिए आईसीजी के 04 जहाजों को रेस्क्यू के लिए भेजा गया था। जहाज पर 2000 टन तेल लगातार आग लगने से जहाज के टूटकर समुद्र में डूब जाने का खतरा था। इसे जहाज में 2000 टन तेल था। अगर जहाज डूब जाता तो तेल का रिसाव हो सकता था। इसके अलावा कुछ कंटेनर में खतरनाक केमिकल होने के कारण सुरक्षा से जुड़ी चिंता भी थी। यह शिप श्रीलंका से न्हावा शेवा पोर्ट, मुंबई की ओर जा रहा था। इसी दौरान अरब सागर में केरल तट के पास हादसे का शिकार हो या। खराब मौसम के कारण इसके रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आईं। 3 दिनों में तट पर पहुंच सकते हैं कंटेनर केरल के बंदरगाह मंत्री वीएन वासवन ने कल बताया था कि शिप से 20 से 50 कंटेनर समुद्र में गिर गए हैं। ये केरल तट की ओर बह रहे हैं। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय समुद्री सूचना केंद्र (INCOIS) ने जानकारी दी कि ये कंटेनर अगले तीन दिनों में कोझिकोड और कोच्चि के बीच तट पर पहुंच सकते हैं। मंत्री ने कहा कंटेनरों में मौजूद खतरनाक सामग्री और तेल रिसाव से समुद्री जीवन और स्थानीय मछुआरों को नुकसान हो सकता है। केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (CMFRI) ने कहा कि इससे मछुआरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, खासकर जब यह मछली पकड़ने का अच्छा मौसम है।
