चांदी ₹9 हजार बढ़कर ₹2.34 लाख पर पहुंची:10 ग्राम सोना ₹5 हजार महंगा होकर ₹1.45 लाख का हुआ, देखें अपने शहर के गोल्ड रेट

सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 25 मार्च को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5 हजार बढ़कर 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 9 हजार बढ़कर 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई है। सोना इस साल ₹ 11 हजार और चांदी ₹ 3 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.45 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 11 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 3 हजार रुपए महंगी हुई है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA एक्सपर्ट की राय: क्या अभी सोने में निवेश सही है? एक्सपर्ट्स के इनुसार, रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोना फिलहाल ‘करेक्शन फेज’ (कीमतों में सुधार) में है। शॉर्ट टर्म में मोमेंटम थोड़ा कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन लॉन्ग टर्म में तेजी का रुझान बरकरार है। ऐसे में निवेशक सोने में थोड़ा-थोड़ा करके निवेश कर सकते हैं। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का ध्यान रखें 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलियाई न्यूज चैनल ABC में आज 24 घंटे की हड़ताल, AI इस्तेमाल का कर रहे विरोध

भिलाई की MBBS स्टूडेंट फेमिना मिस इंडिया-2026 के लिए सिलेक्ट:अनुष्का बोलीं- 11वीं के फेयरवेल रैंप वॉक से लगा मिस इंडिया बन सकती हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *