चांदी ₹1,10,300 के ऑल टाइम हाई पर:आज ₹2,366 बढ़ी कीमत, सोना 427 रुपए महंगा हुआ; इस साल सोने और चांदी के दाम 28% बढ़े

चांदी का दाम आज यानी शुक्रवार (11 जुलाई) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत शुक्रवार को 2,366 रुपए बढ़कर 1,10,300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल ये 1,07,934 रुपए पर थी। वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम में भी आज तेजी है। ये 427 रुपए महंगा होकर 97,473 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कल सोने का दाम 97,046 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹20,882 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,882 रुपए बढ़कर 97,046 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 21,917 रुपए बढ़कर 1,07,934 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार बोले NSA डोभाल:कहा- एक फोटो दिखाएं जिसमें भारत का नुकसान नजर आए; हमने 9 आतंकी ठिकाने उड़ाए

‘महादेव बुक’ के बाद छत्तीसगढ़ में ‘शिवा बुक’ की एंट्री:20 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन, दुर्ग से दुबई कनेक्शन; नागपुर से 6 आरोपी पकड़ाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *