चांदी ₹1.17 लाख के ऑल टाइम हाई पर पहुंची:इस साल ₹30,671 महंगी हुई; 10 ग्राम सोना ₹355 बढ़कर ₹1,01,239 हुआ

चांदी आज यानी 28 अगस्त को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज चांदी की कीमत 818 रुपए बढ़कर 1,16,688 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,15,870 रुपए थी। वहीं 24 कैरेट सोने का दाम 355 रुपए बढ़कर 1,01,239 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,00,884 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को गोल्ड ने ₹1,01,406 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत सोना इस साल अब तक ₹25,077 महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 25,077 रुपए बढ़कर 1,01,239 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 30,671 रुपए बढ़कर 1,16,688 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

आतंकी अलर्ट के बाद बदली राहुल की यात्रा:सीतामढ़ी में बिना रोड शो किए सीधे मंदिर पहुंचे, 10 जगह स्वागत मंच बने, कहीं नहीं रुके

UG कोर्सेज में पंचांग, काल गणना शामिल करने की सिफारिश:गणित में विष्‍णुवर्ष, शिववर्ष; कॉमर्स में वेद, उपनिषद के एथिक्‍स; UGC ड्राफ्ट करिकुलम पर बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *