चांदी ₹1.16 लाख प्रतिकिलो, आज ₹2,227 दाम बढ़े:इस साल ₹30,116 महंगी हुई; 10 ग्राम सोना ₹1,00,488 हुआ, ₹1,130 कीमत बढ़ी

आज यानी सोमवार, 25 अगस्त को चांदी ने ऑलटाइम हाई बनाया है। आज एक किलो चांदी की कीमत 2,227 रुपए महंगी होकर 1,16,133 रुपए हो गई है। शुक्रवार को चांदी 1,13,906 रुपए प्रति किलो थी। इससे पहले 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) 10 ग्राम सोने का भाव 1,130 रुपए चढ़कर 1,00,488 रुपए पर पहुंच गया है। शुक्रवार को यह 99,358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 8 अगस्त को गोल्ड ने ₹1,01,406 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल ₹1.46 लाख तक जा सकती है चांदी की कीमत मार्केट एक्सपर्ट केडिया कमोडिटी के अनुसार, 2025 के आखिर तक एक किलो चांदी की कीमत 1.30 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। मनीकंट्रोल अनुमान है कि चांदी में 34% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कीमत ₹1,46,000 प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। यह अनुमान गोल्ड-सिल्वर रेश्यो के सामान्य स्तर (60:1) पर आधारित है। वहीं, सिटीग्रुप की रिपोर्ट में कहा गया है कि चांदी की कीमत ₹1,20,000 से ₹1,30,000 प्रति किलोग्राम के बराबर हो सकता है। इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। देश के 4 महानगरों में सोने-चांदी की कीमत दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,660 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,200; एक किलो चांदी की कीमत ₹1,21,000
मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,050; एक किलो चांदी की कीमत ₹1,21,000
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,050; एक किलो चांदी की कीमत ₹1,21,000
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,050; एक किलो चांदी की कीमत ₹1,31,000 सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

More From Author

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की गोल्डन वापसी:कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड जीता, पेरिस ओलिंपिक के बाद पहला मुकाबला खेल रही थी

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:गर्लफ्रेंड को चाकू से काटा, चैतन्य की याचिका खारिज, बोरियों में 2 लाश, छात्र पर बरसाए डंडे; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *