चांदी रिकॉर्ड हाई से ₹25,000 सस्ती:सोना 5 दिन में ₹5,677 गिरा; सत्या नडेला को 2025 में रिकॉर्ड ₹847 करोड़ सैलरी मिली

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी से जुड़ी रही। दिवाली के बाद सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5,677 रुपए और चांदी भी रिकॉर्ड हाई से 25,599 रुपए सस्ती हो गई है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला को वित्त-वर्ष 2024-25 में 96.5 मिलियन डॉलर यानी 847 करोड़ रुपए सैलरी मिली। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी सैलरी है, जो पिछले साल की तुलना में 22% ज्यादा है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोना 5 दिन में ₹5,677 गिरा, ₹1.24 लाख पर आया: चांदी भी रिकॉर्ड हाई से ₹25,000 सस्ती; ₹1.52 लाख प्रति किलो बिक रही दिवाली के बाद सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5,677 रुपए और चांदी भी रिकॉर्ड हाई से 25,599 रुपए सस्ती हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानी, 22 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3,726 रुपए घटकर 1,23,907 रुपए के स्तर पर आ गया है। इससे पहले ये 20 अक्टूबर को यह 1,27,633 रुपए पर था। वहीं 17 अक्टूबर को सोने ने 1,29,584 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। चांदी के दाम आज 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं। इससे पहले चांदी 1,63,050 रुपए प्रति किलो थी। वहीं 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. EMI और बिजली बिल जैसे सभी मैंडेट एक जगह दिखेंगे: UPI ट्रांजैक्शन की शिकायत जल्दी सुलझेगी, NPCI का AI असिस्टेंट UPI हेल्प लॉन्च नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI हेल्प लॉन्च किया है। ये एक AI-पावर्ड असिस्टेंट है, जिसे यूजर्स के डिजिटल पेमेंट्स से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए बनाया गया है। अभी ये टेस्टिंग फेज में है। ये 21 अक्टूबर 2025 को लाइव हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सत्या नडेला को 2025 में रिकॉर्ड ₹847 करोड़ सैलरी मिली: 2024 के मुकाबले 22% ज्यादा; AI में ग्रोथ से यह फायदा मिला माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला को वित्त-वर्ष 2024-25 में 96.5 मिलियन डॉलर यानी 847 करोड़ रुपए सैलरी मिली। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी सैलरी है, जो पिछले साल की तुलना में 22% ज्यादा है। वित्त-वर्ष 2023-24 में सत्या नडेला को 79.1 मिलियन डॉलर यानी 694 करोड़ रुपए सैलरी मिली थी। कंपनी के बोर्ड ने इस ग्रोथ का क्रेडिट माइक्रोसॉफ्ट की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में शानदार प्रोग्रेस को दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. इन्फोसिस के ₹18,000-करोड़ के शेयर-बायबैक में हिस्सा नहीं लेंगे प्रमोटर्स: इसमें नन्दन नीलेकणि और सुधा मूर्ति जैसे नाम शामिल; प्रमोटर्स के पास कंपनी की 13% हिस्सेदारी इन्फोसिस के प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप ने कंपनी के 18,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक प्रोग्राम में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। कंपनी के प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप में नन्दन नीलेकणि और सुधा मूर्ति जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. क्या चांदी में आ सकता है 1980 जैसा क्रैश: तब हंट ब्रदर्स के कारण आई थी गिरावट; एक हफ्ते में करीब ₹25 हजार घटे दाम 1980 की बात है। चांदी की कीमत 2 डॉलर प्रति औंस (28.35 ग्राम) से बढ़कर 48 डॉलर तक पहुंच गई। पर यह हुआ कैसे? इसके पीछे थे अमेरिका के हंट ब्रदर्स। दुनिया की चांदी का एक तिहाई हिस्सा इन दो भाइयों की जेब में था। नेल्सन बंकर हंट और विलियम हर्बर हंट ने चांदी को 700% से ज्यादा बढ़ा दिया। हंट ब्रदर्स की इस कहानी में शामिल है लालच, साजिश और एक ऐसा क्रैश जिसे सिल्वर थर्सडे कहा जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. OpenAI का AI-पावर्ड वेब ब्राउजर ‘चैटजीपीटी एटलस’ लॉन्च: इससे गूगल की मार्केट वैल्यू एक ही दिन में ₹13.15 लाख करोड़ घटी OpenAI ने मंगलवार (21 अक्टूबर) को अपने नए AI-पावर्ड वेब ब्राउजर ‘चैटजीपीटी एटलस’ को लॉन्च किया। इस लॉन्च के बाद गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। जिससे गूगल की मार्केट वैल्यू एक ही दिन में 150 बिलियन डॉलर यानी 13.15 लाख करोड़ रुपए घट गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल छुट्‌टी के चलते बाजार बंद था तो मंगलवार के शेयर मार्केट का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

खबर हटके- पाकिस्तान में आतंकवाद का कोर्स लॉन्च, ₹150 फीस:दिवाली पर गाय-बैलों की दारू पार्टी हुई; देखिए 5 रोचक खबरें

तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी:हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस 0.7 पहुंचा; आंध्र के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *