चांदी आज ₹10,888 बढ़कर ₹3.05 लाख के ऑलटाइम हाई पर:20 दिनों में कीमत ₹74 हजार बढ़ी, सोना ₹2,429 बढ़कर ₹1.46 लाख पर पहुंचा

सोने-चांदी के दाम आज यानी 20 जनवरी को लगातार दूसरे दिन अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना 2,429 रुपए बढ़कर 1,46,375 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल ये 1,43,946 रुपए पर था। सोना इस साल अब तक 13,180 रुपए महंगा हो चुका है। एक किलो चांदी आज पहली बार सर्राफा बाजार में 3 लाख के पार निकल गई है। ये आज 10,888 रुपए बढ़कर 3,04,863 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले कल ये 2,93,975 रुपए पर थी। MCX पर चांदी कल ही 3 लाख के पार निकल गई है। चांदी इस साल सिर्फ 20 दिनों में ही 74,443 रुपए महंगी हो चुकी है। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण इस साल ₹4 लाख तक जा सकती है चांदी गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण

More From Author

अमेरिका ने ग्रीनलैंड में मिलिट्री एयरक्राफ्ट भेजा:पिटुफिक स्पेस बेस पर तैनात होगा; डेनमार्क ने भी सैनिक भेजे

पाकिस्तानी मंत्री मरियम औरंगजेब का बदला रूप देखकर लोग हैरान:कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की अटकलें, लोग कह रहे- हॉलीवुड के कॉस्मेटिक सर्जर फेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *