घर से निकाली राइफल और ASI को मारी 18 गोलियां:पहली बुलेट माथे पर 15 सीने में धंसी, आज फ्लाइट से हरियाणा भेजा जाएगा शव

रायपुर के मुड़ीपार स्थित ITBP 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में एक कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी। कॉन्स्टेबल ने ASI के माथे पर पहली गोली और सीने पर 15 गोलियां उतारी, जबकि 2 गोलियां इधर-उधर चलाईं। वारदात सोमवार सुबह 9 बजे की है। मॉर्निंग परेड के दौरान ASI देवेंद्र सिंह दहिया के डांटने से गुस्से में आकर आरक्षक सरोज कुमार ने फायरिंग की। वारदात की जानकारी मिलने पर खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं एएसआई का शव आज फ्लाइट से हरियाणा भेजा जाएगा। दोनों ITBP बटालियन में ही रहते थे आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। वहीं मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा के रहने वाले थे। दोनों रायपुर के ITBP 38Bवीं बटालियन के कॉलोनी में ही रहते थे। आरोपी आरक्षक सरोज कुमार के 5 और 3 साल के दो बेटे हैं। आरोपी परिवार के साथ ही रहता था। 3 दिन पहले भी हुआ था विवाद नाम न बताने की शर्त पर ITBP में मौजूद जवानों ने बताया कि 3 दिन पहले भी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार को ASI देवेंद्र सिंह दहिया ने उनके टर्न आउट (वर्दी) को लेकर डांटा था। सोमवार सुबह भी देवेंद्र सिंह ने कॉन्स्टेबल को इसी बात पर डांटा तो वह न सिर्फ गुस्से में था, बल्कि डरा हुआ भी था। परेड के बाद वह बटालियन के अंदर अपने घर पहुंचा। घर पर अपनी पत्नी से भी बात नहीं की। नाश्ता करने के बाद इंसास राइफल लेकर घर से निकला। घर से कुछ दूरी पर कॉन्स्टेबल सरोज कुमार ने ASI दहिया को देखा। एएसआई को लगा कि कॉन्स्टेबल सुबह की अपनी गलती की माफी मांगने उनके पास आया है। दोबारा अपशब्द सुनकर भड़का कॉन्स्टेबल इस दौरान यह देखकर ASI दहिया ने दोबारा उसे अपशब्द (गाली) बोल दिया। ASI दहिया की गालियां सुनकर कॉन्स्टेबल ने पहली गोली माथे पर मारी। गोली लगते ही ASI दहिया ढेर हो गया। उसके बाद नाराज कॉन्स्टेबल ने सीने और पीठ की तरफ 17 राउंड फायरिंग की। जानकारी देने से बचते रहे ITBP के अफसर कैंप के अंदर वारदात के बाद अफसरों ने मेन गेट को सील कर दिया था। कैंप के अंदर ITBP के अफसरों के अलावा केवल पुलिस को ही एंट्री दी गई। ITBP के अफसर वारदात की जानकारी देने से बचते दिखे। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुलिस ने जांच की। उसके बाद कॉन्स्टेबल सरोज कुमार को कस्टडी में लिया। पुलिस और ITBP के अफसरों के बीच कहासुनी कैंप परिसर से जवान को कस्टडी में लेने के दौरान पुलिस अधिकारियों और ITBP के अफसरों के बीच दस्तावेज को लेकर कहासुनी भी हुई। पुलिस अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया। उसके बाद जवान को कस्टडी में लेकर खरोरा पुलिस के अफसर रवाना हुए। साथ ही ASI की डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद माना ITBP की 38वीं बटालियन कैंप भेजा गया है। वहां से आज फ्लाइट से ASI की डेडबॉडी को हरियाणा भेजा जाएगा। उनके गृहग्राम में अंतिम संस्कार होगा। ————————————– पुलिसकर्मियों की फायरिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली…स्ट्रॉन्ग-रूम में था तैनात:ड्यूटी पर आते ही 10 मिनट में की फायरिंग, EVM की कर रहा था सुरक्षा छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कुछ दिन पहले कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली थी। बताया जा रहा है कि जवान स्ट्रॉन्ग रूम में EVM की सुरक्षा में तैनात था। गोली चलने से कमरे की ट्यूबलाइट भी फूट गई है। दीवार पर गड्ढा बन गया है। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली…थाने में नहीं सुनी शिकायत:2 दिन पहले हुई थी पुलिसवाले से मारपीट, नहीं लिया एक्शन; परेशान होकर किया सुसाइड छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात कंपनी कमांडर (इंस्पेक्टर) ने खुद को गोली मार कर अपनी जान दे दी। इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की दो दिन पहले अपने सहकर्मी पुलिस वाले से विवाद हुआ था। दोनों के बीच मारपीट हुई थी जिसके बाद अनिल सिंह गहरवाल ने इसकी शिकायत राखी थाने में की थी। हालांकि इस मामले में कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

नागपुर हिंसा- 55 से ज्यादा लोग पुलिस हिरासत में:औरंगजेब का पुतला फूंकने के बाद पथराव-आगजनी, गाड़ियों में तोड़फोड़; DCP पर कुल्हाड़ी से हमला

सीजफायर के बीच गाजा में इजराइली हमले फिर शुरू:एयरस्ट्राइक में 130 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; लेबनान-सीरिया में भी बमबारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *