कल की बड़ी खबर वेजिटेरियन थाली से जुड़ी रही। भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत अक्टूबर में (सालाना आधार पर) 17% घटकर 27.8 रुपए पर आ गई है। वहीं अक्टूबर में खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों (FPI) ने नवंबर में एक बार फिर बिकवाली शुरू कर दी है। FPI अब तक इस महीने भारतीय बाजार से 12,569 करोड़ रुपए निकाल चुके हैं। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. घरेलू वेज थाली अक्टूबर में 17% सस्ती हुई: आलू-प्याज और टमाटर के दाम घटने का असर, नॉन-वेज थाली की कीमत भी 12% घटी भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत अक्टूबर में (सालाना आधार पर) 17% घटकर 27.8 रुपए पर आ गई है। पिछले साल अक्टूबर-2024 में वेज थाली की कीमत 33.3 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी। क्रिसिल ने अपनी राइस रोटी रेट (RRR) रिपोर्ट में बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत सितंबर की तुलना में अक्टूबर में 1% घटी है। सितंबर में वेज थाली की कीमत 28.1 रुपए थी। वहीं, नॉन-वेज थाली की कीमत अक्टूबर में सालाना आधार पर 12% घटकर 54.4 रुपए पर आ गई है। पिछले साल अक्टूबर-2024 में नॉन वेज थाली की कीमत 61.6 रुपए थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में ₹12,569 करोड़ निकाले: इस साल भारतीय शेयर बाजार से ₹1.5 लाख करोड़ निकाल चुके अक्टूबर में खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों (FPI) ने नवंबर में एक बार फिर बिकवाली शुरू कर दी है। FPI अब तक इस महीने भारतीय बाजार से 12,569 करोड़ रुपए निकाल चुके हैं। इसका कारण है कि भारत एआई रैली से पिछड़ा बाजार माना जा रहा है। इससे पहले अक्टूबर में FPI ने 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया था, जो लगातार तीन महीनों की बिकवाली के बाद आया था। सितंबर में 23,885 करोड़, अगस्त में 34,990 करोड़ और जुलाई में 17,700 करोड़ रुपए की निकासी हुई थी। 2025 में अब तक एफपीआई भारतीय शेयर बाजार से 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक निकाल चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. इस हफ्ते बाजार में 5 IPO खुलेंगे: फिजिक्सवाला समेत 5 कंपनियां 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाएंगी इस हफ्ते 11 से 14 नवंबर तक बाजार में 5 IPO ओपन हो रहे हैं। इनमें 3 मेनबोर्ड पर और 2 SME IPO हैं। इनसे कंपनियां कुल मिलाकर ₹10,000 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी में हैं। इनमें फिजिक्सवाला जैसे एडटेक से लेकर टेक्नो क्लीन एयर इंडिया जैसी ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनियां शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने 1 साल में दिया 13% का रिटर्न: इसमें निवेश करना कम रिस्की, यहां जानें इस फंड से जुड़ी खास बातें कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा रिटर्न के लिए शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। लेकिन अगर आपको शेयर बाजार के बारे में कम जानकारी है तो आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। आप म्यूचुअल फंड के फ्लेक्सी-कैप फंड में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस कैटेगरी ने बीते 1 साल में 13% तक का रिटर्न दिया है। वहीं 3 साल की बात करें तो सालाना 25% तक का रिटर्न मिला है। हम आपको आज फ्लेक्सी कैप फंड्स के बारे में बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल रविवार को छुट्टी के चलते बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
