गोवा- मोदी ने 77 फीट की श्रीराम-प्रतिमा का अनावरण किया:कर्नाटक में एक लाख लोगों के साथ गीता पढ़ी, श्रीकृष्ण मठ में सोने का कलश चढ़ाया

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा के कैनाकोना में श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में पूजा की। यहां भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा है। इससे पहले दिन में पीएम कर्नाटक पहुंचे थे। उडुपी में उन्होंने श्री कृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की थी। यहां सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन किया और सोने का कलश चढ़ाया। इसके बाद पीएम ने 1 लाख लोगों के साथ श्रीमद्भगवद गीता का पाठ किया। पीएम ने उडुपी में 25 मिनट की स्पीच दी। यहां उन्होंने श्रीकृष्ण के गीता के उपदेशों की बात की। पीएम ने कहा- भगवत गीता हमें सिखाती है कि शांति और सच्चाई को वापस लाने के लिए अत्याचारी का अंत करना जरूरी है। यही नेशनल सिक्योरिटी पॉलिसी का सार है। पहले की सरकारें आतंकी हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई नहीं करती थीं, पर यह नया भारत है। कर्नाटक में पीएम का कार्यक्रम, 4 तस्वीरें… कर्नाटक में पीएम का संबोधन, 4 बड़ी बातें… पीएम ने गोवा में श्रीराम की 77 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया प्रधानमंत्री शाम 4 बजे दक्षिण गोवा के कैनाकोना स्थित श्री संस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ पहुंचे। यह मठ गौड़ सारस्वत ब्राह्मण वैष्णव परंपरा का पहला प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां पीएम ने श्रीराम की प्रतिमा के साथ मठ में बने ‘रामायण थीम पार्क गार्डन’ का भी उद्घाटन किया। गोवा में पीएम की स्पीच, 5 बड़ी बातें… —————————- ये खबर भी पढ़ें… अयोध्या राम मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा, मोदी भावुक हुए, बोले- अब मानसिक गुलामी से मुक्ति का लक्ष्य अयोध्या का राम मंदिर 25 नवंबर को पूरा हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद PM मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहराने लगी। PM भावविभोर हो गए। उन्होंने धर्मध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

SC का देशभर की प्राइवेट यूनिवर्सिटीज के ऑडिट का आदेश:’खुशी’ नाम बदलकर ‘आयशा’ रखने से शुरू हुआ विवाद; इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 2755 भर्तियां

बांग्लादेश की जगह श्रीलंका से टी-20 सीरीज खेलेगा भारत:21 दिसंबर को पहला मुकाबला; वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहला असाइनमेंट होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *