गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 23 की मौत:मरने वाले क्लब के स्टाफ थे; CM सावंत घटनास्थल पर पहुंचे, फायर ब्रिगेड भी मौजूद

नॉर्थ गोवा के अरपोरा गांव में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में आग लगने से स्टाफ के 23 लोगों की मौत हो गई। गोवा पुलिस चीफ आलोक कुमार ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि आग सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से लगी। उन्होंने बताया कि मरने वाले क्लब के स्टाफ थे क्योंकि ज्यादातर शव किचन एरिया से ही बरामद किए गए हैं। वहीं दो शव सीढ़ियों पर भी मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और लोकल MLA माइकल लोबो मौके पर पहुंचे। लोबो ने बताया कि इस हादसे में किसी टूरिस्ट को कोई नुकसान नहीं हुआ। दमकल की कई गाड़ियों की मदद से क्लब में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासन ने घटनास्थल को सील कर दिया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

More From Author

क्विक डिलीवरी एप्स पर जंक-फूड का ऑप्शन आधे से ज्यादा:10 में से 4 घर के बच्चे मंगवा रहे नूडल्स, चिप्स और चॉकलेट; पैरेंट्स बोले- वार्निंग लेबल लगे

निजी पावर प्लांट से तांबा चोरी:2 लाख से अधिक का तांबा चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *