गृहमंत्री शाह आज रायपुर में BJP-नेताओं के साथ करेंगे बैठक:बस्तर-ओलंपिक के समापन में होंगे शामिल; नक्सलवाद खात्मे को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं इसी मंच से वे बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। गृहमंत्री शाह विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार भी देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत अमित शाह शुक्रवार रात रायपुर पहुंच चुके है। शनिवार यानि आज सुबह 11 बजे से 1 बजे तक वे यहां बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:35 को शाह जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से करीब 2:45 को वे जगदलपुर इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सरेंडर्ड नक्सलियों से भी मिलेंगे। शाह यहां शाम 4:45 तक करीब 2 घंटे रहेंगे। फिर यहीं से शाम 4:55 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। एक महीने में तीसरा दौरा केंद्रीय गृहमंत्री शाह का एक महीने में ये तीसरा दौरा है। इससे पहले वो राज्योत्सव, डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए थे। हर दौरे में केंद्रीय गृहमंत्री नक्सल एनकाउंटर की समीक्षा कर रहे हैं और अफसरों से फीड बैक ले रहे हैं। 3500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा दरअसल, बस्तर ओलंपिक के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में फुटबॉल, कब्बडी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स समेत अन्य स्पोटर्स के करीब 3500 युवाओं ने भाग लिया हैं। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव इन सातों जिले से खिलाड़ी पहुंचे हैं। वहीं करीब 761 सरेंडर किए नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार के सदस्यों ने भी खेल में हिस्सा लिया है। इनकी टीम का नाम नुआ बाट रखा गया है। पिछले साल यह संख्या लगभग 300 की थी। जगदलपुर में आज ट्रैफिक एडवाइजरी अमित शाह के दौरे को देखते हुए शहर में ट्रैफिक प्लान चेंज किया गया है। जगदलपुर से रायपुर, नगरनार की ओर आवागमन करने वाली यात्री बसें परिवर्तित मार्ग पर समय 1:00 से शाम 5:00 तक बस स्टैंड, बोधघाट, लमानी चौक होते हुए आड़ावाल बाइपास और NMDC चौक, आमागुड़ा चौक होते हुए जाएगी। ट्रक एवं भारी मालवाहक वाहन की एंट्री सुबह 10:00 बजे से रात शाम 6:00 बजे तक शहर के अंदर प्रतिबंधित रहेगी। आपातकालीन सेवा से संबंधित वाहनों को जगदलपुर शहर आने और बाहर जाने के लिए छूट रहेगी। विमान यात्रियों को बोधघाट मार्ग होते हुए एयरपोर्ट आना-जाना होगा। कुम्हारपारा चौक से शहीद पार्क, चांदनी चौक से कलेक्ट्रेट मार्ग, इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम तक 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। आम नागरिकों के लिए इस मार्ग को परिवर्तित किया गया है। ड्रोन कैमरे पर प्रतिबंध ड्रोन कैमरे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 3 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था है। डॉग स्क्वायर्ड की टीम भी तैनात है। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… DGP कॉन्फ्रेंस…भगोड़ों को भारत लाने पर बनी स्ट्रैटजी: PM बोले-AI और डेटा-ड्रिवन सिस्टम से चलेगी पुलिसिंग, महिला सुरक्षा के लिए देशभर में बने एक प्लेटफॉर्म IIM नवा रायपुर में 60वीं ऑल इंडिया DGP-IG कॉन्फ्रेंस खत्म हुई। इस दौरान PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस देश की सिक्योरिटी स्ट्रैटजी को बदलने के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती है। पुलिस को अब जनता और युवाओं के बीच भरोसे की एक नई इमेज बनानी होगी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:मस्क और कैलिफोर्निया के गवर्नर के बीच जेंडर को लेकर विवाद; न्यूसम बोले- इलॉन आपकी बेटी आपसे नफरत करती है

ट्रम्प के गोल्ड कार्ड के खिलाफ 20 राज्यों का मुकदमा:कहा- डॉक्टरों-शिक्षकों की कमी बढ़ेगी; वीजा के लिए ₹9 करोड़ फीस वसूल रहा अमेरिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *