गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका 480 रन से आगे:राहुल और यशस्वी आज भारत की पारी आगे बढ़ाएंगे; सेनुरन मुथुसामी ने शतक लगाया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन का खेल आज सुबह 9 बजे से शुरू होगा। साउथ अफ्रीका पहली पारी में 489 रन बनाकर ऑलआउट हुआ, भारत ने बगैर नुकसान के 9 रन बना लिए। टीम से आज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी आगे बढ़ाएंगे। दूसरे दिन सेनुरन मुथुसामी का शतक
साउथ अफ्रीका ने बरसापारा स्टेडियम में शनिवार को टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। सेनुरन मुथुसामी ने 109 और मार्को यानसन ने 93 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 41 रन की पारी खेली। भारत से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। भारत ने 6.1 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 9 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल 7 और केएल राहुल 2 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। साउथ अफ्रीका से मार्को यानसन तीसरे दिन अपना ओवर पूरा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर… यानसन ने शाहीद अफरीदी की बराबरी की
मार्को यानसन ने 93 रन की पारी में 7 छक्के लगाए। वे भारत के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के रिकॉर्ड में शाहिद अफरीदी की बराबरी पर पहुंच गए। अफरीदी ने 2006 में लाहौर के मैदान पर 7 सिक्स लगाए थे। पढ़ें पूरी खबर… पहले दिन भारत ने 6 विकेट गिराए
पहले दिन साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 2 सेशन में 2 ही विकेट गंवाए। स्कोर 150 के पार पहुंच गया। तीसरे सेशन में भारत ने वापसी की और 4 विकेट निकाल लिए। दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन रहा। पढ़ें पूरी खबर… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी।

More From Author

सरदार पटेल जयंती पर कोंडागांव में एकता मार्च:सांसद महेश कश्यप बोले-यह साल भगवान बिरसा मुंडा और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं जयंती का प्रतीक

नए लेबर कोड से टेक-होम सैलरी कम हो सकती है:मोदी बोले-आतंकवाद में AI का इस्तेमाल प्रतिबंधित हो; जानें 5 ट्रिगर जो बाजार की दिशा तय करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *