गुवाहाटी टेस्ट जीतने से 8 विकेट दूर साउथ अफ्रीका:भारत को आखिरी दिन 522 रन चाहिए, भारत का स्कोर 32/2

टीम इंडिया पर गुवाहाटी में टेस्ट सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को मुकाबले के आखिरी दिन साउथ अफ्रीका को 8 ही विकेट चाहिए। वहीं भारत को 522 रन की जरूरत है। टेस्ट ड्रॉ कराने के लिए भारत को पूरे दिन 90 ओवर बैटिंग करनी होगी। साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। गुवाहाटी में जीतकर टीम 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी। भारत में टीम को आखिरी सीरीज जीत 2000 में मिली। टीम के पास 25 साल बाद इतिहास रचने का मौका है। पांचवे दिन का खेल शुरू हो चुका है। कुलदीप यादव 4 और साई सुदर्शन 3 रन बना कर क्रीज पर हैं। भारत ने 32 रन बना लिए हैं। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी।

More From Author

जांजगीर-चांपा में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर, 5 की मौत:नेशनल हाईवे 49 पर हादसा, 3 गंभीर घायल; सभी बारात से लौट रहे थे

सरकारी नौकरी:राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 100 पदों पर निकली भर्ती; आवेदन आज से शुरू, एज लिमिट 40 साल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *