गुरुग्राम की सोसाइटी में पानी भरा, लोग फंसे:पंजाब में ससराली बांध का हिस्सा टूटा, आर्मी बुलाई; राजस्थान के जयपुर में रोड पर 15 फीट गहरा गड्‌ढा

देश के अधिकतर राज्य बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। पहाड़ी राज्‍यों जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर मैदानी राज्‍यों दिल्‍ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश तक में बारिश से बुरा हाल है। हरियाणा के 6 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। गुरुग्राम की सिग्नेचर ग्लोबल सलोरा सोसाइटी में पानी भर गया है। महिलाएं और बच्चे घरों में कैद हो गए हैं। हथिनीकुंड बैराज के फ्लड गेट लगातार चार दिन से खुले हैं। इसमें अभी भी 1 लाख क्यूसेक के डेंजर लेवल से ज्यादा पानी आ रहा है। पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ आ गई है। 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। लुधियाना में सतलुज नदी ने ससराली बांध का कुछ हिस्सा तोड़ दिया। इसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला लिया। 1 अगस्त से 3 सितंबर तक बाढ़ में 37 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान के जयपुर में MI रोड के गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर बारिश के बाद 15 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। दौसा में 15 साल से सूखी पड़ी बाणगंगा नदी में पानी आया। दिल्ली-NCR में गुरुवार को यमुना का पानी सड़कों से लेकर घरों तक पहुंच गया। राहत शिविरों और श्मशान घाट में पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने आज भी यलो अलर्ट जारी किया है। देश भर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की फोटो… अन्य राज्यों में बारिश के हालात… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

More From Author

नक्सलियों ने 10 शिक्षादूतों का कुल्हाड़ी से काटा गला:10,000 सैलरी,झोपड़ियों में स्कूल, बच्चों को टीचर का इंतजार, मां-बाप बोले-निहत्थे बेकसूर बेटे को मार डाला

सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 81,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त; मेटल, ऑटो और रियल्टी शेयरों में तेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *