गुजरात में 500 से ज्यादा विदेशी नागरिक गिरफ्तार:इनमें ज्यादातर बांग्लादेशी; पहलगाम हमले के बाद अहमदाबाद-सूरत में पुलिस की कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गुजरात सरकार ने विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। अहमदाबाद और सूरत में देर रात पुलिस ने कई इलाकों में छापा मारा और 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। इनमें ज्यादातर बांग्लादेशी हैं। अहमदाबाद में करीब 454 और सूरत में 100 से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया है। फिलहाल, इन सभी से पूछताछ की जा रही है और जरूरी दस्तावेजों की जांच चल रही है। कुछ लोगों के पास से भारतीय आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस ने सभी के फोन भी जब्त कर लिए हैं। गुजरात पुलिस इसे विदेशी नागरिकों को पकड़ने का अब तक का सबसे बड़ा अभियान बता रही है। पुलिस का ऑपरेशन शनिवार रात 12 बजे शुरू हुआ और सुबह 6 बजे तक चला। विदेशियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने परेड निकाली और सबको लेकर हेडक्वार्टर पहुंची। विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की तस्वीरें… गृह मंत्री के निर्देश पर गुजरात सरकार का एक्शन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्य सरकारों को विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद गुजरात सरकार ने पुलिस क्राइम ब्रांच को राज्य के बड़े शहरों और गांवों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को तुरंत हिरासत में लेने को कहा। पुलिस ने रात 12 बजे ऑपरेशन शुरू किया। सूरत पुलिस की 6 टीमों में करीब 100 पुलिसकर्मी शामिल थे। इसमें दो DCP, चार ACP और करीब 10 इंस्पेक्टर शामिल थे। फिलहाल गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी सूरत में हैं। वैध दस्तावेज नहीं मिले तो भारत से निकाला जाएगा
पुलिस क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर अजीत राजियन ने बताया कि इस जाइंट ऑपरेशन को क्राइम ब्रांच, स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप, आर्थिक अपराध शाखा और पुलिस हेडक्वार्टर के पुलिसकर्मियों ने अंजाम दिया। अहमदाबाद में हिरासत में लिए गए लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए कांकरिया फुटबॉल मैदान में रखा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। अगर उनके पास वैध दस्तावेज नहीं मिले तो उन्हें वापस उनके देश भेजा जाएगा। पहलगाम हमले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकवादियों के घर ब्लास्ट से गिराए पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में अब तक 6 आतंकवादियों के घर गिराए जा चुके हैं। जिन आतंकियों के घर ब्लास्ट में गिराए गए, उनमें लश्कर का आसिफ शेख, आदिल ठोकेर, हारिस अहमद, जैश का अहसान उल हक, जाकिर अहमद गनई और शाहिद अहमद कुटे शामिल है। पूरी खबर पढ़ें… पहलगाम हमले के आतंकी कहां गायब हुए, त्राल के जंगल से 20Km चलकर आए थे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बैसरन घाटी में टूरिस्ट फोटो ले रहे थे, वीडियो बना रहे थे, एडवेंचर एक्टिविटी कर रहे थे। तभी जंगल की तरफ से आए आतंकियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। 10 से 15 मिनट में 26 लोगों को मार दिया। फिर वापस जंगल में गायब हो गए। उनका अब तक पता नहीं चला। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

आरएएस-2023 के इन्टरव्यू का दूसरा चरण 5 मई से:3 से 7 मई तक अजमेर में होंगे विभिन्न एग्जाम, जारी किया कार्यक्रम

इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी:सोना 721 रुपए महंगा होकर 95,631 रुपए पर पहुंचा, चांदी 97,684 रुपए किलो बिक रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *