गुजरात के भावनगर में कॉम्प्लेक्स में आग,19 का रेस्क्यू:बिल्डिंग में 4 अस्पताल; फर्स्ट फ्लोर की खिड़की से बच्चों को चादर में लपेटकर निकाला

गुजरात के भावनगर में बुधवार सुबह एक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। बेसमेंट में शुरू हुई आग देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इसमें 4 अस्पताल और कई दुकानें हैं। आग के फैलते ही फर्स्ट फ्लोर के अस्पताल की खिड़की तोड़कर नवजातों को चादर में लपेटकर बाहर निकाला। वहीं दूसरे अस्पताल से भी मरीजों का रेस्क्यू किया गया। प्रशासन के मुताबिक, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। इमारत से धुआं फैलने के कारण मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। 19-20 लोगों का रेस्क्यू फायर अधिकारी प्रद्युम्नसिंह के मुताबिक अब तक 19–20 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। आग बुझाने के काम में 5 फायर फाइटर और 50 से ज्यादा कर्मचारी लगे थे। बिल्डिंग में मौजूद अस्पताल में से नवजात बच्चों का रेस्क्यू भी किया गया है। इन्हें चादर में लपेट कर ड्रिप के साथ ही बाहर निकाला गया। निगम कमिश्नर बोले- फ्लोर पर जमा कचरे में आग लगी थी नगर निगम कमिश्नर एन.वी. मीना ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर जमा कचरे में लगी थी, जिसका धुआं अस्पतालों में पहुंच गया। फिलहाल आग के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

More From Author

कांग्रेस ने मोदी का चाय बेचते AI वीडियो पोस्ट किया:चाय बोलो, चाय चाहिए बोलते दिखाया; भाजपा बोली- शर्मनाक, जनता कभी माफ नहीं करेगी

नए आधार एप में घर बैठे एड्रेस-नाम बदल सकेंगे:मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा शुरू; किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *