गिल ने रोहित के रिटायरमेंट की चर्चाओं को खारिज किया:कहा- कप्तान का पूरा फोकस मैच पर; कल चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल

टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की चर्चाओं को खारिज किया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। रविवार, 9 मार्च को दुबई में होने वाले फाइनल से पहले गिल ने कहा- ‘अभी तक टीम में इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है। मुझे लगता है रोहित भाई अभी इस पर नहीं सोच रहे होंगे। अभी उनका फोकस कल के मैच पर है। वह मैच के बाद फैसला लेंगे।’ गिल से पूछा गया था कि क्या रोहित ने अपने रिटायरमेंट को लेकर साथी खिलाड़ियों से बातचीत की है। शुभमन गिल ने किस मामले पर क्या कहा? गिल की कॉन्फ्रेंस से पहले टीम इंडिया ने प्रैक्टिस की, फोटो देखिए बांग्लादेश के खिलाफ खेली शतकीय पारी
शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 101 रन की पारी खेली थी। वे टूर्नामेंट में भारत के टॉप-3 स्कोरर में शामिल हैं। उन्होंने 4 मैचों में 157 रन बनाए है। उनके अलावा, विराट कोहली (217 रन) और श्रेयस अय्यर (195 रन) भारत के टॉप 3 हाई स्कोरर की सूची में हैं। ————————————— चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी खबर… चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले कानपुर में पूजा-पाठ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-अर्चना की है। कानपुर में फैंस ने भगवान शंकर का अभिषेक करते नजर आए। उधर, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस करते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

कवर्धा में फिर पलटी पिकअप, 2 की मौत:25 लोग घायल, बच्ची समेत 5 की हालत गंभीर, शादी में जा रहा था साहू परिवार

एमपी में धर्मांतरण कराने वालों को होगी फांसी:सीएम बोले-हमारी सरकार ऐसा प्रावधान करने जा रही; महिला दिवस पर लाड़ली बहनों को राशि ट्रांसफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *