गाजा को दो हिस्सों में बांटेगा अमेरिका:ग्रीन जोन पर इजराइल का कंट्रोल, इसे दोबारा बसाया जाएगा, फिलस्तीन को खंडहर रेड जोन मिलेगा

अमेरिका गाजा पट्टी को दो हिस्सों में बांटने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एक लॉन्ग टर्म प्लान बनाया गया है। एक हिस्से पर इंटरनेशनल फोर्स (ISF) और इजराइली सेना का कंट्रोल रहेगा। इसे ग्रीन जोन कहा जाएगा। फिलिस्तीनी आबादी वाले दूसरे हिस्से को फिलहाल खंडहर अवस्था में ही रहने दिया जाएगा। इसे रेड जोन नाम दिया गया है। लगभग सभी फिलिस्तीनी रेड जोन में विस्थापित हो गए हैं। यह दावा द गार्डियन की एक रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट को अमेरिकी सेना के खुफिया दस्तावेजों और अधिकारियों के निजी बयानों के आधार पर तैयार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गाजा पट्टी के पूर्वी हिस्से में बनेगा ग्रीन जोन गाजा के पूर्वी हिस्से में ग्रीन जोन बनाया जाएगा। यहां इजराइली सैनिकों के साथ विदेशी सैनिक भी तैनात होंगे। यहां पर री-डेवलपमेंट का काम होगा। अमेरिका यहां तैनात होने वाले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बलों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से औपचारिक मंजूरी दिलाने की कोशिश कर रहा है। प्लान के मुताबिक यहां शुरुआत में कुछ सौ सैनिक तैनात होंगे। बाद में इनकी संख्या बढ़ाकर 20,000 तक की जा सकती है। ग्रीन जोन से बाहर जाने की अनुमति किसी विदेशी सेना को नहीं होगी। खंडहर हो चुका पश्चिमी गाजा रेड जोन बनेगा इजराइल के नियंत्रण वाली येलो लाइन के पश्चिम का हिस्सा रेड जोन कहलाएगा। यहां कोई री-डेवलमेंट नहीं किया जाएगा। 2 साल की जंग में सबसे ज्यादा नुकसान इसी इलाके को पहुंचा है। यहां लगभग 20 लाख की आबादी फंसी हुई है। यह पूरा प्लान हाल ही में हुए सीजफायर और डोनाल्ड ट्रम्प के उन्हीं वादों पर सवाल खड़ा करता है। ट्रम्प प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि गाजा को एकजुट कर फिलिस्तीनी शासन को बहाल किया जाएगा। ट्रम्प ने मिस्र में सीजफायर समझौते पर साइन किए थे ट्रम्प ने 13 अक्टूबर को मिस्र के शहर शर्म अल शेख में गाजा शांति समझौते पर साइन किए थे। इस दौरान 20 से ज्यादा देशों के नेता वहां मौजूद थे, लेकिन इजराइल और हमास को नहीं बुलाया गया था। शांति प्रस्ताव पर साइन करने के बाद ट्रम्प ने समझौते का आखिरी पेज प्रेस को दिखाया था। इसपर लिखा था कि हर व्यक्ति को सम्मान, शांति और बराबर मौके मिलने चाहिए। हम चाहते हैं कि यह क्षेत्र ऐसा हो जहां हर कोई शांति और सुरक्षा में अपने सपने पूरे कर सके चाहे वह किसी भी धर्म या नस्ल का हो। ट्रम्प ने गाजा जंग रोकने के लिए एक 20 पाइंट वाला प्लान पेश किया था। ट्रम्प के सीजफायर प्लान के 20 पॉइंट ट्रम्प ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि इस प्लान में गाजा में युद्ध रोकना, सभी बंधकों को छोड़ना और गाजा में प्रशासन चलाने के लिए एक अस्थायी बोर्ड बनाने का प्रस्ताव है। ट्रम्प इस बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे और इसमें पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी होंगे।

More From Author

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर क्रिसमस से शुरू होंगी कमर्शियल फ्लाइट्स:अकासा की पहली फ्लाइट दिल्ली से, इंडिगो 10 शहर जोड़ेगी; 2026 तक 9 करोड़ पैसेंजर्स की कैपेसिटी

वेंकटेश अय्यर KKR से बाहर:IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर रहे; चेन्नई ने सैम करन और जडेजा के बदले राजस्थान से संजू सैमसन खरीदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *