छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान आगजनी की घटना भी हुई, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर दिया और आग लगा दी। वहीं, तीन से चार वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव का है। हालात को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इस दौरान एक जवान घायल हुआ है। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। आधी रात मौके पर IG पहुंचे है। बताया जा रहा है मामला मंदिर तोड़ने से जुड़ा है। जेल से छुटे आरोपियों और शिकायकर्ता के बीच मारपीट हुई है। हालांकि विवाद को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। पहले देखिए ये तस्वीरें लूटपाट-मारपीट से जुड़ा मामला दरअसल, हथखोज गांव में करीब चार महीने पहले कुछ अपराधियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वो राहगीरों से लूटपाट और मारपीट करते दिखे थे। इसके बाद फिंगेश्वर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद शिकायतकर्ता के साथ की मारपीट जेल से छूटने के बाद रविवार (1 फरवरी) सुबह 11 बजे आरोपियों ने बकली गांव में शिकायतकर्ता को देखते ही मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते यह मामला दो समुदायों के बीच संघर्ष में बदल गया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हथियारों से हमला किया। आरोपियों के घरों में लगाई आग इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने आरोपियों के घरों में आग लगा दी। इस आगजनी में तीन से चार गाड़ियां भी जल गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी संख्या में बल तैनात कर दिया है। फायब्रिगेड और एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीण बोले- मामला मंदिर तोड़ने से जुड़ा हमले को लेकर गांव के जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे की बात है। गोपी मेरे गांव का है। रोड से आवाज दिए कि एक समुदाय के लोग मेरे लड़के को धमकी के रास्ते में पत्थर से मार रहे हैं। इसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि हमलावरों ने उसे पत्थर से मारा है। उसे हम लोग इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले आए। इसी दौरान पता चला कि हमलावरों ने बासिन में रेखराम को मारा है। जब हम लोग बकुली से घर लौट रहे थे तभी पता चला कि नरेंद्र साहू को बकुली गांव में बीच चौक में मारे हैं। आज हमलावरों ने 4 से 5 लोगों को मारे हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग डेढ़ साल पहले गांव के शिव मंदिर को तोड़ दिए थे। उसका अभी कोर्ट में केस चल रहा है। वो लोग अभी जमानत पर छूट गए हैं। इसी विवाद को लेकर ये लोग गांव के लोगों मार रहे हैं।
