खड़गे बोले- योगी के मुंह में राम बगल में छुरी:PM मोदी को एक होकर सेफ होना है तो मनुस्मृति को जलाना होगा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नागपुर पहुंचे। उन्होंने भाजपा के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे का जवाब देते हुए कहा- योगी के मुंह में राम है और बगल में छुरी है। योगी साधू की ड्रेस में आते हैं और फिर बोलते हैं कि बटेंगे तो कटेंगे। बांटने वाले भी वो ही हैं और काटने वाले भी वो ही हैं। खड़गे ने कहा- इन्होंने हजारों साल पहले मनुस्मृति में बांटा और तब से काटते आ रहे हैं। मनुस्मृति में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र और अतिशूद्र में बांटा। PM मोदी बोलते हैं कि एक हैं तो सेफ हैं। अगर मोदी को एक होकर सेफ होना है तो मनुस्मृति को जलाना होगा। खड़गे की स्पीच की 3 बड़ी बातें 1. कांग्रेस ने एक होकर काम किया 2. जनगणना देश के लिए जरूरी 3. मोदी हमेशा बांटने की बात करते हैं 2019 की तुलना में कांग्रेस कम सीटों पर लड़ रही 2019 के विधानसभा चुनाव की तुलना में कांग्रेस इस बार कम सीटों पर लड़ रही है। कांग्रेस ने पिछली बार 147 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इस बार 44 उम्मीदवार कम उतारे हैं। MVA से भाजपा ने 103 , उद्धव गुट ने 89, शरद गुट ने 87 उम्मीदवार उतारे हैं। महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरण पर एक नजर… ……………………………………………… महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 5 साल में 3 सरकारों का रिपोर्ट कार्ड; 3 बड़े प्रोजेक्ट गंवाए, 7.83 लाख करोड़ रुपए का कर्ज 5 साल, 3 मुख्यमंत्री और 3 अलग-अलग सरकारें। महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद 5 साल सियासी उठापठक चलती रही। अब फिर से विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव से पहले दैनिक भास्कर की टीम महाराष्ट्र पहुंची और पिछले 5 साल का लेखा-जोखा जाना। इसमें तीन बातें समझ आईं, पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

मूक-बधिर युवती से गैंग रेप… आरोपियों को 25 साल कैद:ट्रायल कोर्ट के फैसले को HC में दी थी चुनौती, पीड़िता ने इशारों में बताई आपबीती

जमीन पर लेटी सैकड़ों महिलाओं पर चले बैगा…VIDEO:शादी के 3 साल बाद भी संतान नहीं, बच्चे की चाहत में अंगारमोती की शरण में महिलाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *