कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के भागीदारी न्याय सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठों के सरदार हैं। झूठ बोलना ही उनका काम है। मोदी संसद में भी झूठ बोलते हैं।’ खड़गे ने कहा, ‘PM मोदी सिर्फ तकरीर (भाषण) करते रहते हैं। वो खुद कहते हैं कि मैं नॉन-बायोलॉजिकल हूं, मुझे भगवान ने भेजा है। उन्होंने देश से झूठ बोला कि वे हर साल युवाओं को 2 करोड़ नौकरी देंगे। विदेश से कालाधन लाएंगे। सबको 15-15 लाख देंगे। उन्होंने किसानों को MSP देने और पिछड़े समुदायों की आमदनी बढ़ाने का झूठ बोला।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मोदी खुद को OBC बोलते हैं, जबकि वो पहले अपर कास्ट में थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी कम्युनिटी को OBC लिस्ट में डाल दिया। OBC के लोगों के बीच कहते हैं कि मैं पिछड़ा वर्ग का हूं, मुझे सताया जाता है। लेकिन अब वो सबको सता रहे हैं।’ खड़गे ने कहा, ‘राहुल गांधी पिछड़ों-वंचितों का साथ देते हैं, उनका समर्थन करते हैं, उनके हक के लिए लड़ते हैं। OBC की जाति-जनगणना होनी चाहिए, ये कहने की हिम्मत सिर्फ राहुल गांधी ने दिखाई। हम सबको राहुल गांधी का साथ देना है।’ खड़गे के भाषण की अहम बातें… देश में आजादी के बाद पहली बार जातिगत जनगणना होगी
केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल 2025 को जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को बताया कि जातियों की गणना अब आने वाली मूल जनगणना में ही शामिल होगी। अश्विनी वैष्णव ने कहा, 1947 से जाति जनगणना नहीं की गई। कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा जाति जनगणना का विरोध किया। 2010 में PM मनमोहन सिंह ने कहा था कि जाति जनगणना के मामले पर कैबिनेट में विचार किया जाना चाहिए। इसके लिए मंत्रियों का एक समूह बनाया गया था। ज्यादातर राजनीतिक दलों ने जाति जनगणना की सिफारिश की। इसके बावजूद भी कांग्रेस ने महज खानापूर्ति का ही काम किया। उसने सिर्फ सर्वे कराना ही उचित समझा। देश में अब तक कुल 8 बार जातीय जनगणना हुई है। 1872 से 1931 के बीच 7 बार ब्रिटिशकाल में और एक बार 2011 में आजाद भारत में। हालांकि, 2011 की जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए। अगले साल अक्टूबर से शुरू होगी जनगणना
गृह मंत्रालय ने 16 जून को जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। केंद्र सरकार दो फेज में जातीय कराएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, पहले फेज की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी। इसमें 4 पहाड़ी राज्य- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। 1 मार्च 2027 से दूसरा फेज शुरू होगा। इसमें देश के बाकी राज्यों में जनगणना शुरू होगी। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… संसद गेट पर राहुल-प्रियंका ने SIR लिखे पोस्टर फाड़कर डस्टबिन में डाले; मोदी सरकार हाय-हाय के नारे लगाए संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। राहुल-प्रियंका सहित विपक्ष के सांसदों ने मकर द्वार पर स्पेशल इंन्टेंसिव रिवीजन (SIR) लिखे पोस्टर फाड़े। उन्हें प्रतीकात्मक डस्टबिन में डाला। साथ ही मोदी सरकार हाय-हाय के नारे लगाए। पूरी खबर पढ़ें… राहुल गांधी बोले- हम दलित, मुस्लिम-ब्राह्मण में उलझे रहे, ओबीसी हमारा साथ छोड़ गया कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि हम दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण में उलझे रहे और ओबीसी हमारा साथ छोड़ गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल ने यह भी कहा- हम मुस्लिमों की बात करते हैं, इसलिए हमें मुस्लिम परस्त कहा जाता है। हमें ऐसी बातों से डरना नहीं है। मुद्दे उठाते रहना है। पूरी खबर पढ़ें…
