खड़गे बोले- गृहमंत्री बताएं 3 आतंकी मारे गए,बाकी कहां हैं:​​​​पहलगाम हमला सिक्योरिटी फैलियर, ये किसकी गलती, जिम्मेदार कुर्सी छोड़ें

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी सरकार जब से आई है। तब से 5 बार पहलगाम में ही अटैक हुआ है। सबक सीखना चाहिए। गलती सुधारनी चाहिए, आपने क्या किया। गृहमंत्री अमित शाह बताएं इसके लिए कौन जिम्मेदार है, वह कुर्सी खाली करें। अगर कोई नहीं है तो पीएम जवाब दें। पहलगाम हमले के 100 दिन बाद भी आतंकी नहीं मिले, 3 मारे गए तो बाकी कहां हैं? उनको भी ढूंढा क्यों नहीं। 14 जुलाई 2025 को एलजी मनोज सिन्हा ने कहा था कि पहलगाम हमला सिक्योरिटी फैलियर के कारण हुआ था। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया है। उन्होंने कहा कि भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारी सेनाओं और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी हद तक जाएगा। राज्यसभा की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

ब्रिटिश सेना में जल्द सिख रेजिमेंट बन सकती है:रक्षा मंत्री बोले- हम इस पर विचार कर रहे; गोरखा ब्रिगेड की तर्ज पर बनेगी

अमेरिका में ड्रीमलाइनर प्लेन मिला मेडे कॉल:आसमान में बोइंग-787 के इंजन में खराबी आई; अहमदाबाद में इसी मॉडल का विमान क्रैश हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *