कोलकाता के होटल में आग लगी, 14 की मौत:रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, छत-खिड़की से कूदते नजर आए लोग

कोलकाता के फालपट्टी मछुआ इलाके में मंगलवार रात एक होटल में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। हालांकि, अंदर अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने बताया- आग ऋतुराज होटल में रात करीब 8:15 पर लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का काम शुरू किया। अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चली है। घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कई लोग होटल की छत और खिड़कियों से कूदते नजर आए। कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, हादसे की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें… मजूमदार बोले- सरकार जरूरी सहायता पहुंचाए
केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हादसे पर दुख जताया। साथ ही कहा- मैं राज्य प्रशासन से आग्रह करता हूं कि प्रभावित लोगों को तुरंत बचाया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। भविष्य में ऐसी घटनाओं न हो, इसके लिए फायर सेफ्टी के सख्त नियम बनाए जाए। कांग्रेस अध्यक्ष बोले- सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा- यह एक दुखद हादसा है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। समझ नहीं आता कोलकाता नगर निगम क्या कर रहा है। राजस्थान में भी फैक्ट्री में आग लगी अजमेर के पालरा इंडस्ट्रीयल एरिया में मंगलवार रात कागज के गत्ते की फैक्ट्री में आग लग गई। लगातार चल रही हवाओं के कारण विकराल रूप ले लिया। सूचना के बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। छह घंटे की मशक्कत के बाद करीब पांच बजे आग पर काबू पाया। कुछ जगहों पर हल्की आग अब भी लग है। पूरी खबर पढ़ें… ——————————— ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- घर या बिल्डिंग में आग लगने पर क्या करें, ये 6 सावधानियां बचाएंगी जान कुवैत के मंगाफ शहर में जून 2024 में 6 मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 49 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में 45 भारतीय मजदूर शामिल थे। गर्मी के महीने में एसी, कूलर जैसे इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ऐसे में ओवरलोडिंग की वजह से बिजली की वायरिंग गर्म होकर जल जाती है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

इनसाइड स्टोरी- ‘होलोग्राम सिंडिकेट’ लगा रहे लाखों की चपत:रायपुर के सिर्फ एक शॉप से 40 हजार नकली स्टिकर मिले; प्रिंटिंग ऑर्डर देने वाला फरार

ICSE, ISC बोर्ड रिजल्‍ट आज जारी होंगे:10वीं-12वीं के नतीजे 11 बजे रिलीज होंगे; Digilocker पर भी मिलेगी मार्कशीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *